एक्सप्लोरर

रेल पुल के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने बांधे सीएम नीतीश कुमार की तारीफों के पुल

पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आधुनिक बिहार को गढ़ने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका है.

पटना: बिहार के चुनावी मौसम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिहार को सौगात दिए जाने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज 516 करोड़ की लागत से निर्मित कोसी महासेतु का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सहरसा-असनपुर कुपहा रेल सेवा को सुपौल स्टेशन से हरी झंडी दिखाया. पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी, कटिहार-न्यू जलपाईगुड़ी, समस्तीपुर-दरभंगा-जयनगर, समस्तीपुर-खगड़िया और भागलपुर-शिवनारायणपुर रेलखंडों के विद्युतीकरण परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आधुनिक बिहार को गढ़ने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका है. नए भारत और नए बिहार में सब कुछ तेजी से हो रहा है. इसी पहचान और कार्यसंस्कृति को हमें और मजबूत करना है. निश्चित तौर पर इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी बहुत बड़ी भूमिका है. नीतीश जैसा सहयोगी हो तो क्या संभव नहीं है.

पीएम ने कहा कि पिछले 15 सालों में बिहार ने यह दिखाया है कि अगर सही सरकार हो, सही फैसले लिए जाएं, स्पष्ट नीति हो तो विकास होता है. नीतीश सरकार में खुले संस्थानों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आज बिहार में शिक्षा के बड़े-बड़े केंद्र खुल रहे हैं. अब एग्रीकल्चर कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या बढ़ रही है. अब राज्य में आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थान बिहार के नौजवानों के सपनों को ऊंची उड़ान देने में मदद कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 4 साल पहले, उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले दो महासेतु, एक पटना में और दूसरा मुंगेर में शुरु किए गए थे. इन दोनों रेल पुलों के चालू हो जाने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच लोगों का आना-जाना और आसान हुआ है. करीब साढ़े आठ दशक पहले भूकंप की एक भीषण आपदा ने मिथिला और कोसी क्षेत्र को अलग-थलग कर दिया था. अब कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच इन दोनों आंचलों को आपस में जोड़ा जा रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज कोसी महासेतु होते हुए सुपौल-आसनपुर कुपहा के बीच ट्रेन सेवा शुरू होने से सुपौल, अररिया और सहरसा जिले के लोगों को बहुत लाभ होगा. यही नहीं, इससे नॉर्थ ईस्ट के साथियों के लिए एक वैकल्पिक रेलमार्ग भी उपलब्ध हो जाएगा.

उन्होंने कहा बिहार में 12 हज़ार हॉर्सपावर के सबसे शक्तिशाली विद्युत इंजन बन रहे हैं. भारतीय रेल, पहले से कहीं अधिक स्वच्छ है. आज ब्रॉडगेज रेल नेटवर्क को मानवरहित फाटकों से मुक्त कर, पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाया जा चुका है. आज भारतीय रेल की रफ्तार तेज़ हुई है. आज आत्मनिर्भरता औऱ आधुनिकता की प्रतीक, वंदे भारत जैसी रेल नेटवर्क का हिस्सा होती जा रही हैं. आज बिहार में 12 हज़ार हॉर्सपावर के सबसे शक्तिशाली विद्युत इंजन बन रहे हैं. बिहार के लिए एक और बड़ी बात ये है कि आज बिहार में रेल नेटवर्क के लगभग 90% हिस्से का बिजलीकरण पूरा हो चुका है. बीते 6 साल में ही बिहार में 3 हज़ार किलोमीटर से अधिक के रेलमार्ग का बिजलीकरण हुआ है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज बिहार में किस तेज गति से रेल नेटवर्क पर काम चल रहा है, 2014 के पहले के 5 सालों में बिहार में सिर्फ सवा तीन सौ किलोमीटर नई रेल लाइन शुरु थी जबकि 2014 के बाद के 5 सालों में बिहार में लगभग 700 किलोमीटर रेल लाइन कमीशन हो चुकी हैं. रेलवे के आधुनिकीकरण का लाभ बिहार और पूर्वी भारत को मिल रहा है. मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए मधेपुरा में इलेक्ट्रिक लोको फैक्ट्री और मढ़ौरा में डीजल लोको फ़ैक्ट्री स्थापित की गई हैं. इन परियोजनाओं से बिहार में लगभग 44 हजार करोड़ रुपए का निवेश हुआ है.

पीएम ने इसके अलावे किसानों भलाई को लेकर किये जा रहे कार्यों का भी जिक्र किया. इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने पीएम और रेलमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि बिहारवासियों की चिरप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है. इस मौके पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी, सांसद और रेलवे के अधिकारी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget