एक्सप्लोरर

Nitish Mission 2024: नीतीश की नए साल में अल्पसंख्यक वोट बैंक को मजबूत करने की कवायद, नेताओं के साथ की अहम बैठक

Bihar Politics: सोमवार को नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समाज के नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने ओवैसी की पार्टी से भी सावधान रहने की बात कही है.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar) नए साल के शुरू होते ही मिशन 2024 के लिए तैयारी कर रहे हैं. अल्पसंख्यक वोट बैंक को कैसे मजबूत रखा जाए. इसके लिए सीएम ने सोमवार को पटना स्थित कार्यालय पर अल्पसंख्यक समाज की बड़ी बैठक बुलाई. बैठक के दौरान कई बड़े मुस्लिम नेता पहुंचे. हालांकि इस बैठक के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के मुस्लिम नेता से दूरी बनाई. उन्होंने मुस्लिम समाज और अपनी पार्टी के नेताओं के साथ अलग अलग दो बैठक की. इस दौरान सभी नेताओं को सतर्कता बरतने की बात कही गई. समाज को जो भी सांप्रदायिकता, सौहार्द बिगाड़ने वाले और समाज में अशांति फैलाने वाले से सतर्कता की बात कही. साथ ही मिशन 2024 और 2025 के लिए तैयार रहने की बात कही.

साल 2024 और 2025 की तैयारी में जुटे नीतीश

घंटे भर चली बैठक में नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक नेताओं से फीडबैक लिया. साथ ही कहा कि उनके लिए जो काम किए जा रहे उसे समाज तक बताया जाए. बैठक में 200 से ज्यादा कार्यकर्ता और एमएलसी पहुंचे थे. नीतीश ने मीटिंग के दौरान कई टिप्स दी. 2024 और 2025 को साधना है. असामाजिक तत्वों से बचने के लिए गांव गांव डोर टू डोर जाकर लोगों से बात करें और उन्हें न बरगलाने की बात कहें. कार्यकर्ताओं ने कहा किये मीटिंग ऐतिहासिक था. नीतीश कुमार ने बिहार के लिए काम किया है. हम उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे और साल 2024 में फतह हासिल करेंगे. इस बैठक में अल्पसंख्यक की महत्वपूर्णता को बताया गया. साथ ही विपक्षी पार्टियों से उनके सतर्क रहने की भी अपील की गई.

एआईएमआईएम से किया सतर्क

नीतीश कुमार ने मीटिंग में कहा कि आप जेडीयू पार्टी के लोग नहीं अपने समाज के कल्याण के लिए काम कीजिए. एआईएमआईएम को लेकर कहा कि इनका काम ही है भड़काऊ बातें करना. उनकी बातें और भाषण पर ध्यान न दें. वो भड़काऊ और तनाव वाली भाषा बोलते हैं. हमें 2024 और 2025 के लिए तैयार रहना है. साथ ही उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को अब बिहार में राजनीतिक रूप से कहीं और बांटने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें- नए साल पर नेताओं में जोश हाई, 2024 को लेकर बिहार में सियासी दंगल, 5 को नीतीश और खड़गे की यात्रा, 3 को नड्डा की रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget