एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Yatra: ये कैसी ‘समाधान’ यात्रा? प्रशासन ने ठंड में स्कूली बच्चों को खुले में घंटों बिठाया, मिलने नहीं पहुंचे CM

Bihar News: मामला सीतामढ़ी का है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बच्चों से मिलने उनकी समस्या जानने आने वाले थे, लेकिन बताया गया कि वो नहीं पहुंचे.

पटना/सीतामढ़ी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच जनवरी से समाधान यात्रा पर हैं. इसके तहत वह विभिन्न जिलों में जा रहे और वहां विकास कार्यों का जायजा ले रहे. इस दौरान सीतामढ़ी में प्रशासन की लापरवाही देखने को मिली. छह जनवरी को नीतीश सीतामढ़ी में थे. उनकी अगवानी को लेकर प्रशासन स्कूली बच्चों का इस्तेमाल करते नजर आया. मुख्यमंत्री नीतीश का स्वागत करने के लिए स्कूली बच्चों को सुबह आठ बजे से ही खुले आसमान के नीचे ठंड में दोपहर दो बजे तक बिठाकर रखा गया. दलित टोले में स्कूली बच्चों को छह घंटे तक बिठा कर रखा गया. सीएम का इंतजार प्रशासन के निर्देश पर बच्चे करते रहे, लेकिन नीतीश कुमार को उनके पास जाने का समय ही नहीं मिला. मुख्यमंत्री बच्चों के पास दलित टोला नहीं पहुंचे.

स्थानीय लोग हुए आक्रोशित

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है. साथ ही मांग की है कि यहां स्कूलों में शिक्षकों की बहाली की जाए. सड़क, पानी नहीं है. पुल भी ध्वस्त हो गया है. शौचालय, सामुदायिक भवन बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि नीतीश यहां दलित टोला नहीं पहुंचे. हम लोग इंतजार करते रह गए. एक तरफ स्कूली बच्चों का इस्तेमाल हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ अब सवाल उठ रहा कि समाधान यात्रा के दौरान सीएम जनता के बीच नहीं जाएंगे और उनकी समस्याओं को नहीं सुनेंगे तो फिर समाधान कैसे निकलेगा ? लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से नीतीश की समाधान यात्रा अहम है. यात्रा के दौरान मिशन दिल्ली के लिये जनता का मूड जानेंगे. नीतीश खुलकर खुद को विपक्ष के पीएम उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट तो नहीं कर रहे, लेकिन उनकी नजर अब राष्ट्रीय राजनीति पर है और केंद्र की सियासत में अपनी ताकतवर मौजूदगी दर्ज कराना चाहते हैं. 

29 जनवरी तक फिलहाल यात्रा पर मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं. वैसे कहीं न कहीं पीएम की कुर्सी पर उनकी नजर है. जनता के मूड को समझना उनके इस यात्रा का हिडेन एजेंडा है. इस यात्रा में वह सरकारी कामकाज का जायजा ले रहे हैं. विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं. शराबबंदी को लेकर जागरूकता अभियान भी चलेगा. इस यात्रा के बीच सीएम नीतीश कुमार की कोई जनसभा नहीं होगी. समाधान यात्रा का पहला चरण 29 जनवरी तक चलेगा. इसमें 18 जिलों को कवर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Gaya News: गया में युवक की हत्या के 4 महीने बाद SIT का गठन, पिता CCTV लेकर भटकता रहा, अब SHO पर कार्रवाई शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget