एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: सीएम नीतीश ने मुसलमानों की छेड़ी बात, तेजस्वी यादव और गिरिराज सिंह को दिया साफ संदेश

Nitish Kumar News: कटिहार में सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि गलती से दो बार मौका देने पर गड़बड़ी की. अब हमलोग कभी इधर-उधर नहीं करेंगे और बीजेपी से गठबंधन अटूट रहेगा.

Nitish Kumar: कटिहार में सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर एक बार फिर निशाना साधा. साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हमने गलती से दो बार उसको (तेजस्वी यादव) मौका दिया था. दोनों बार उसने गड़बड़ी की. हमलोग कभी इधर उधर नहीं करेंगे. बीजेपी से गठबंधन सब दिन रहेगा. वहीं, उन्होंने आगे कहा कि मुसलमान के लिए हमने बहुत काम किया है. पहले मुस्लिम समाज के लोग भटक जाते थे लेकिन अब सब साथ हैं.

बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकालने वाले हैं. इसकी चर्चा बिहार की सियासत में काफी हो रही है. वहीं, इस यात्रा को लेकर जेडीयू असहज महसूस कर रही है. वहीं, आज सीएम नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि मुसलमान भी उनके साथ हैं.

निशाने पर रहा लालू-राबड़ी काल 

नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश में किसी को कोई तरह की परेशानी होती है तो उन्हें सहायता प्रदान की जाती है. सबकुछ किया जाएगा. पूरे इलाके के साथ-साथ पूरे राज्य का विस्तार कर रहे हैं. वहीं, आरजेडी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले क्या हालत थी? हमलोग जब सरकार में आए थे तो उससे पहले प्रदेश में कुछ होता था? पहले क्या बजट था. अभी हम लोग कितना काम कर रहे हैं. बच्चों को पढ़ने के लिए हमलोग आज कितना स्कूल बना रहे हैं...महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं.

कई योजनाओं का शिलान्यास करने सीएम पहुंचे थे कटिहार 

सीएम ने आगे कहा कि हमलोगों ने सभी के लिए काम किया है. किसी भी जाति, धर्म और वर्ग सभी के लिए हमने काम किया है. मुसलमान लोग को भी कहते हैं पहले कितना ज्यादा झगड़ा होते रहता था. सभी लोग भटकते रहते थे. हमलोग जब आए तो अब कहीं भी हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा नहीं होता है. सभी तरह से सुधार दिए. हमारी सरकार सभी के लिए काम करती है. लोगों की सभी मांगों को पूरी की जाएगी. आगे उन्होंने गठबंधन को लेकर कहा कि अब सभी दिन बीजेपी-जेडीयू साथ रहेगी. कोई दाएं-बाएं नहीं होगा. बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को कटिहार में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के लिए पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें: Mohammad Javed Threat: किशनगंज सांसद मोहम्मद जावेद को जान से मारने की धमकी, कहा- 'गिरिराज भईया...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget