एक्सप्लोरर

Darbhanga News: दरभंगा एम्स की जमीन कैंसल होने के मामले में सामने आया सीएम नीतीश का बयान, क्या बोल गए 'सुशासन बाबू'?

Darbhanga AIIMS: दरभंगा में एम्स के निर्माण को लेकर सीएम नीतीश का बयान सामने आया है. इससे पहले सुशील मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार नहीं चाहते कि दरभंगा में एम्स का श्रेय पीएम मोदी को जाए.

दरभंगा: दरभंगा में प्रस्तावित एम्स की जमीन को केंद्र द्वारा कैंसल करने के मामले में सोमवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है. दरअसल राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा था कि दरभंगा एम्स के लिए नीतीश कुमार द्वारा दी गई जमीन को केंद्र ने रद्द कर दिया है. उन्होंने यहां तक कह डाला कि यदि दरभंगा में एम्स नहीं बनता तो इतिहास कभी नीतीश कुमार को माफ नहीं करेगा. इस पर सीएम नीतीश का बयान सामने आया है.

सीएम नीतीश ने मामले में कहा कि हमने एम्स का सारा काम करा दिया था. केंद्र से मिलकर सारी बात हो गई थी. पहले DMCH में निर्माण की बात थी पर वहां बनाने की स्थिति नहीं थी तो शोभन में जगह देखा गया. शोभन में स्थित जगह सबसे बेहतर है.

सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

सीएम नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार के दिमाग में कुछ और बात होगी. कुछ अच्छा काम करने की बात कहेंगे तो कुछ सुनेंगे नहीं. नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आगे ये लोग हटेंगे तब जाकर अच्छा काम होगा. उन्होंने कहा कि उस जगह को मीडिया भी जाकर देखे. वहां रास्ते को फोरलेन करने की भी तैयारी चल रही है. दरभंगा के अस्पताल को भी बेहतर किया जाएगा.

सुशील मोदी बोले- दरभंगा में अगर एम्स का निर्माण नहीं हुआ तो...

बता दें कि इससे पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने दरभंगा में व्यापारी सम्मेलन में इसे लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नहीं चाहते हैं कि दरभंगा में एम्स का श्रेय पीएम मोदी को जाए. उन्होंने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि दरभंगा में अगर एम्स का निर्माण नहीं हुआ तो इतिहास आपको कभी माफ नहीं करेगा.

सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि आपने उत्तर बिहार और मिथिला के लाखों लोगों को इलाज से वंचित कर दिया है सिर्फ इसलिए कि इसका श्रेय नरेंद्र मोदी को न मिल जाए. लोग ये न कहें कि एम्स को नरेंद्र मोदी ने बनवाया.

सुशील मोदी ने कहा था कि बिहार के दरभंगा में प्रस्तावित एम्स निर्माण के लिए नीतीश सरकार द्वारा दी गई शोभन बाईपास वाली 150 एकड़ जमीन को केंद्र ने रिजेक्ट कर दिया है. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: जेडीयू के आरोपों का सम्राट चौधरी ने दिया करारा जवाब, कहा- 'मेरा दूसरा नाम भी है, नीतीश कुमार तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget