एक्सप्लोरर

Bihar Election Result 2024: 'हम जनता के फैसले...', लोकसभा परिणाम के शुरुआती रुझान पर JDU की आई पहली प्रतिक्रिया

JDU Reaction: बिहार की सीटों पर शुरुआती रुझान सामने आया है. अभी एनडीए 32 सीटों पर आगे है. वहीं, देश के शुरुआती रुझान पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी.

Bihar Election Result 2024: बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर मंगलवार को वोटों की गिनती जारी है. प्रारंभिक रुझानों में एनडीए बड़ी बढ़त बना चुकी है. अभी तक जो आंकड़े बिहार के लिए आ रहे हैं उसमें 40 सीटों पर 32 सीटों पर एनडीए आगे है. और 'इंडिया' छह सीटों पर आगे है. वहीं, दो सीटो पर अन्य आगे हैं. इस पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं.

यूपी के रुझान पर केसी त्यागी का बयान

केसी त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए बहुमत पाने में कामयाब रही है. वहीं, यूपी के रुझान पर उन्होंने कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग और बूथ केमिस्ट्री इस बार अलग थी. यह उसी का परिणाम है.

32 सीटों पर एनडीए के हैं बढ़त

प्रारंभिक रुझानों में 32 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि महागठबंधन के प्रत्याशी 6 सीटों पर आगे है. कई सीटों पर कड़ी टक्कर देखी जा रही है. प्रारंभिक रुझान जो अब तक सामने आए हैं, उसके मुताबिक, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि हाजीपुर से चिराग पासवान आगे चल रहे हैं. पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव राजद की मीसा भारती से पीछे चल रहे हैं. समस्तीपुर से लोजपा (रामविलास) की शांभवी चौधरी आगे चल रही हैं. दरभंगा से भाजपा के गोपाल जी ठाकुर आगे हैं, जबकि गया से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ी बढ़त बना ली है.

वहीं, इसी तरह बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पीछे चल रहे हैं. बेगूसराय से अवधेश कुमार राय आगे चल रहे हैं. बता दें कि इस चुनाव में जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ी रही है. अभी के रुझान के अनुसार जेडीयू 16 सीटों पर आगे चल रही है.

ये भी पढे़ं: Bihar Lok Sabha Election Results: लालू यादव की बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य का क्या है अपडेट? जानें शुरुआती रुझान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget