एक्सप्लोरर

वैशाली में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ली 8 की जान, पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

Bihar News: सुल्तानपुर गांव में रात करीब नौ बजे हादसा हुआ. घटना के समय लोग सड़क के किनारे पूजा-पाठ कर रहे थे. मृतकों के परिजनों को केंद्र और राज्य सरकार ने आर्थिक मदद देने का एलान किया है.

हाजीपुर: जिले के देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रविवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक के चालक ने कई लोगों को रौंद दिया. इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने दुख जताया है. इस हादसे पर केंद्र और बिहार सरकार ने आर्थिक मदद का एलान किया है.

कहां और कैसे हुए हादसा

हादसा राजधानी पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर वैशाली जिले में रात करीब नौ बजे के आसपास हुआ है. घटना के समय लोग एक स्थानीय देवता 'भूमिया बाबा' की पूजा करने के लिए सड़क के किनारे एक पीपल के पेड़ के सामने जमा हुए थे. स्थानीय आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने मौके पर पहुंचने के बाद शुरू में 10 से 12 लोगों की मौत की बात कही थी. हालांकि बाद में आठ की पुष्टि की गई. 

वैशाली के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा, ''शादियों से जुड़े रिवाज के तहत बारात निकाली गई थी. पास के सुल्तानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर कुछ दिनों में शादी तय थी. बगल के महनार-हाजीपुर हाईवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया. ट्रक चालक को हम क्षतिग्रस्त वाहन से निकालने की कोशिश कर रहे हैं, उसकी भी मौत हो जाने की आशंका है.''

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के निकट परिजन के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया है. यह रकम प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप मृतकों के परिजनों को अविलंब आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. सभी घायलों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है. 
 
तेजस्वी यादव ने की स्वस्थ होने की कामना

हाजीपुर में हुई इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने भी दुख जताया. तेजस्वी यादव ने कहा- "हाजीपुर में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से मर्माहत हूं. शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने कामना करता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं की शांति व उनके परिजनों को ये दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें."

सिविल सर्जन को ना देख भड़के विधायक

जिले में इस तरह की घटना के बाद जब सिविल सर्जन सदर अस्पताल में नहीं दिखे तो आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन भड़क गए. हादसे की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने सिविल सर्जन को फोन लगाया. घटना के डेढ़ घंटे बाद भी जिला अस्पताल में सिविल सर्जन नहीं पहुंचे थे. जब सिविल सर्जन पहुंचे तो उनकी क्लास लगा दी. आरजेडी विधायक मुकेश रोशन और सिविल सर्जन अमरेंद्र नारायण  के बीच बहस भी हो गई.

यह भी पढ़ें- RJD State President: प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर अब्दुल बारी सिद्दीकी का बड़ा बयान, जगदानंद सिंह को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar LPG Crisis: पटना में डीलर के यहां फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती, बांका, समस्तीपुर, रोहतास का हाल जानें
रसोई गैस संकट: पटना में डीलर के यहां फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती, बांका, समस्तीपुर, रोहतास का हाल जानें
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
'जो परिस्थितियां सामने…', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर RCP सिंह का बड़ा बयान
'जो परिस्थितियां सामने…', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर RCP सिंह का बड़ा बयान
Patna News: आय से अधिक संपत्ति मामले में स्वास्थ्य अधिकारी पंकज कुमार फंसे, लाखों रुपये बरामद
पटना: आय से अधिक संपत्ति मामले में स्वास्थ्य अधिकारी पंकज कुमार फंसे, लाखों रुपये बरामद

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
Embed widget