एक्सप्लोरर

नीतीश सरकार का कैश वाला तोहफा, अवैध खनन की जानकारी देने वालों को मिलने लगा नकद पुरस्कार

Bihar News: मुख्यमंत्री ने 24 बिहारी योद्धाओं के खाते में माउस क्लिक कर पुरस्कार स्वरूप मिलने वाली राशि हस्तांतरित की. ट्रैक्टर की सूचना के लिए पांच हजार और ट्रक की सूचना पर 10 हजार दिए जा रहे हैं.

Bihar News: बिहार में अवैध तरीके से खनन कर राजस्व की चोरी करने वालों के बारे में सूचना देने वालों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा सरकार की ओर से की गई थी. इसके तहत अब पुरस्कार दिया जाने लगा है. गुरुवार (02 जनवरी, 2025) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहारी योद्धाओं के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. 

गुरुवार (02 जनवरी, 2025) को इस अवसर पर एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में मुख्यमंत्री ने 24 बिहारी योद्धाओं के खाते में माउस क्लिक कर पुरस्कार स्वरूप मिलने वाली राशि हस्तांतरित की. सरकार की योजना के तहत ट्रैक्टर के बारे में सूचना देने वाले योद्धाओं को पांच हजार और ट्रक की सूचना देने वाले योद्धाओं को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि सम्मान स्वरूप दी जा रही है. 

खान एवं भूतत्व विभाग के कार्यों पर आधारित फिल्म की प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान खान एवं भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपने विभाग के अद्यतन कार्यों की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने अवैध खनन की रोकथाम के लिए किए जाने वाले कार्य, विभाग में किए जा रहे नवाचार सहित अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान खान एवं भूतत्व विभाग के कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई.

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, खान एवं भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल आदि मौजूद थे.

बता दें कि बिहार में आरा, बिहटा और सारण के डोरीगंज आदि इलाकों से कई बार अवैध तरीके से खनन की खबरें आती रही हैं. फायरिंग और हत्या के साथ-साथ कई बार पुलिस पर भी हमला हो चुका है. ऐसे में अवैध खनन को कैसे रोका जाए उसके लिए यह पुरस्कार वाली योजना सरकार की ओर से लाई गई है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार सबके हैं', अभिषेक झा के बयान से समझें मायने, CM को बताया 'सोना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget