एक्सप्लोरर

Patna News: पटना शेल्टर होम में 3 लड़कियों की मौत पर एक्शन में NHRC, नीतीश सरकार से मांगी रिपोर्ट

NHRC News: पटना के शेल्टर होम में खिचड़ी खाने से तीन लड़कियों की मौत से हड़कंप मच गया था. वहीं, इस मामले में एनएचआरसी ने स्वतः संज्ञान लिया है.

Patna News: पटना के पटेल नगर स्थित शेल्टर होम में कुछ दिन पहले 'फूड पॉइजनिंग' से तीन लड़कियों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था. वहीं, अब इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गुरुवार को स्वतः संज्ञान लिया है. इसको लेकर आयोग ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. साथ ही पीड़ितों के स्वास्थ्य की स्थिति और उन्हें या उनके परिवारों को दिए गए मुआवजे की भी जानकारी मांगी है.

बताया जाता है कि शेल्टर होम में खिचड़ी खाने के बाद कई की तबीयत बिगड़ गई थी. इनमें 13 लड़कियों की स्थिति काफी बिगड़ गई थी. आनन-फानन में सभी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था.

मामले में एसडीपीओ का आया था बयान

इस मामले में सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया था कि 7 नवंबर को पहली बच्ची की मौत हुई थी. 10 नवंबर को दूसरी बच्ची की मौत हुई है. इसके साथ ही एक अन्य बच्ची की मौत हुई थी. इस मामले में जांच चल रही है. उन्होंने आगे बताया था कि बच्चियों की खिचड़ी खाने से तबीयत बिगड़ी थी. सभी को उल्टी होने लगी थी. लूज मोशन की भी शिकायत थी. इसके बाद सभी बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

जिलाधिकारी ने जांच के लिए बनाई है कमेटी 

वहीं, पटना जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच के लिए कमेटी का भी गठन किया है. फूड इंस्पेक्टर द्वारा शेल्टर होम के पानी और खाने का सैंपल लिया गया है. इसके साथ ही कुछ दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में शेल्टर होम रहा. शेल्टर होम में एक डॉक्टर, दो एएनएम की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई थी. अभी शेल्टर होम में 44 बच्चियां मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Business Connect: 'बिहार बिजनेस कनेक्ट' में 80 देशों के भागीदार होंगे शामिल, रोजगार को लेकर बना 'मास्टर प्लान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget