एक्सप्लोरर

Exclusive: नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड सिकंदर की उसके सहयोगी अवधेश ने खोली पोल, बताया कैसे क्या कुछ हुआ

NEET Paper Leak Update: अवधेश वह शख्स है जिस पर आरोप लगता रहा है कि उसने रांची में सिकंदर की काली कमाई को अलग-अलग जगहों पर निवेश किया है. उसी ने कई बातों को कबूल किया है.

NEET Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई (CBI) जांच कर रही है. अब इस केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है. नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड सिकंदर की उसके ही सहयोगी अवधेश ने पोल खोल दी है. पेपर लीक के साथ उसने पैसों को लेकर लेनदेन की बात को स्वीकार कर लिया है.

कौन है नीट पेपर लीक मामले में आरोपित अवधेश?

सबसे पहले आप यह जान लें कि अवधेश वह शख्स है जिस पर आरोप लगता रहा है कि उसने रांची में सिकंदर की काली कमाई को अलग-अलग जगहों पर निवेश किया है. झारखंड में सिकंदर ने अकूत संपत्ति बना रखी है. बिहार में जूनियर इंजीनियर होने से पहले सिकंदर रांची में ठेकेदारी करता था. तब से अवधेश सिकंदर का सहयोगी है.

कबूलनामे में अवधेश ने क्या कुछ कहा?

रांची में रहने वाला अवधेश और उसका बेटा अभिषेक जो नीट परीक्षा का अभ्यर्थी भी था दोनों जेल में हैं. अवधेश के कबूलनामे की कॉपी एबीपी न्यूज़ के पास है. अवधेश ने कबूलनामे में कहा, "सिकंदर से मेरी मुलाकात रांची में ठेकेदारी के क्रम में हुई थी. मैं उनकी मदद से छोटा मोटा काम कर रहा था. मेरा बेटा नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. सिकंदर ने बातचीत में मुझसे मेरे बेटे अभिषेक का हाल चाल पूछा. इसके बाद सिकंदर ने कहा कि नीट परीक्षा की तारीख आ गई है. तुम्हारे बेटे का इसमें हो जाएगा."

आगे कहा, "नीट की परीक्षा पांच मई को थी. रांची से पटना मैं अपने बेटे अभिषेक को लेकर तीन मई को ही पहुंच गया था. चार मई को सिकंदर से मेरी मुलाकात हुई. उसके बाद चार मई को सिकंदर मेरे बेटे को अमित आनंद और नीतीश कुमार के पास लेकर गया जहां अभिषेक को नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र और उत्तर दिया गया था और उत्तर रटवाया जा रहा था."

अवधेश ने कहा, "नीट परीक्षा पास कराने के लिए एसबीआई के मेन ब्रांच रांची का दो ब्लैंक चेक मैंने सिकंदर को दिया था. 40 लाख रुपये में डील हुई थी. नीट परीक्षा के उपरांत मुझे और मेरे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. मैं अपना अपराध स्वीकार करता हूं." बता दें कि सिकंदर, अवधेश, अभिषेक नीट पेपर लीक मामले में जेल में हैं.

यह भी पढ़ें- NDA में रार या I.N.D.I.A से प्यार! अश्विनी चौबे के बयान से उठे तूफान के बीच CM नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget