एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक का 'रट्टामार' वाला 'अड्डा', परीक्षा से पहले 'कांड' करने यहीं पहुंचे थे अभ्यर्थी

NEET Paper Leak Case 2024: पांच मई को नीट की परीक्षा थी और एक दिन पहले चार तारीख को अभ्यर्थियों को खेमनीचक स्थित अड्डा पर ठहराया गया था. यहीं रात में प्रश्न और उत्तर रटवाए गए.

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और अब झारखंड के देवघर से पांच और लोगों को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पकड़ा है. लगातार पेपर लीक मामले में जांच हो रही और कार्रवाई भी हो रही है. आइए राजधानी पटना के उस जगह को देखिए जहां नीट के अभ्यर्थियों को रट्टा मारने के लिए रात में रखा गया था. उस जगह पर एबीपी न्यूज़ की टीम शनिवार (22 जून) की सुबह पहुंची थी.

दरअसल पटना के खेमनीचक में नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया ने 20 से 25 अभ्यर्थियों को एक ब्वॉयज हॉस्टल में रखा था. लर्न प्ले स्कूल का यह ब्वॉयज हॉस्टल है. पांच मई को नीट की परीक्षा थी और एक दिन पहले चार तारीख को इन अभ्यर्थियों को यहां ठहराया गया था. यहीं पर अभ्यर्थियों को नीट का प्रश्नपत्र और उसका जवाब दिया गया था.

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक का 'रट्टामार' वाला 'अड्डा', परीक्षा से पहले 'कांड' करने यहीं पहुंचे थे अभ्यर्थी

किसकी है ये प्रॉपर्टी?

बता दें कि संजीव मुखिया नालंदा के नगरनौसा का रहने वाला है. वह फरार चल रहा है. उसने पहले भी इस तरह के काम किए हैं. लर्न प्ले स्कूल का जो अड्डा है वह प्रभात रंजन का है. इसे उसने किराए पर दिया था. प्रभात रंजन संजीव मुखिया का करीबी बताया जा रहा है. प्रभात रंजन की पत्नी दनियावां की प्रखंड प्रमुख रह चुकी है. प्रभात रंजन की भी संलिप्तता की जांच की जाएगी.

एबीपी न्यूज़ की टीम जब रट्टामार वाले अड्डा पर पहुंची तो मकान के अंदर कोई भी नहीं था. यहां स्कूल चलता है और हॉस्टल भी है. जिस इलाके में यह स्कूल है वहां तक जाने के लिए अच्छी सड़क भी नहीं है. ऐसे में जानबूझ कर इस इलाके को चुना गया था कि किसी को कुछ शक ना हो. अब जांच के बाद देखना होगा कि प्रभात रंजन की भूमिका इसमें कितनी है.

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक में एक ट्रैक्टर चालक भी कर गया 'खेल'! कैसे जुड़ा मास्टरमाइंड से कनेक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget