एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा में मिड डे मील खाने से दर्जनों से अधिक बच्चे हुए बीमार, सभी को कराया गया अस्पताल में भर्ती

Nawada News: मामला अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार मिड डे मील खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी. वहीं, इस मामले की सूचना के बाद अस्पताल में कई अधिकारी पहुंच गए.

नवादा: बिहार के नवादा में मिड डे मील खाने से दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ (Nawada News) गई. इसके बाद सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के कुहीला मध्य विद्यालय का है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को मिड डे मील खाने के बाद बच्चों की तबीयत अचनाक बिगड़ने लगी. इस दौरान लगभग 17 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए. मिड डे मील खाने के बाद बच्चों को उल्टी जैसा मन करने लगा, पेट में दर्द और सिर चकराने की शिकायतें आने लगीं. ऐसे में स्कूल में हड़कंप मच गया.

बच्चों की हालत अभी स्थिर है 

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत समिति सदस्य संजय सिंह ने आनन-फानन में बच्चों को अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों की टीम ने सभी बच्चों के इलाज में जुट गई. वहीं, अकबरपुर के चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मिड डे मील खाने के बाद बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई. खाने के बाद किसी को पेट में दर्द, किसी को सिर में दर्द और किसी को उल्टी जैसा लग कर रहा था. इसके बाद उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां सभी बच्चों की हालत स्थिर है. घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन भी हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच गए.

दाल में छिपकली गिरने की सूचना है

घटना की जानकारी होते ही नवादा के डीपीओ मो. मजहर आलम ने अकबरपुर अस्पताल पहुंचकर बीमार बच्चों की हाल-चाल जाना. वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार उमेश चंद्र ने बताया कि दाल में छिपकली गिर गई थी. पता तब लगा जब बच्चों को खाने के लिए परोसा जा रहा था, लेकिन रसोईयां के द्वारा दाल में से छिपकली निकाल कर अलग कर दिया गया. यह सुनते ही डीपीओ ने कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने उमेश चंद्र को कहा कि जब मिड डे मील वितरण करने के पहले आपने उसको क्यों नहीं खाया? इसका मतलब है कि आपके द्वारा लापरवाही की गई है. इसको लेकर आपके विरोध विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Bihar News: पटना स्टेशन पर एक कुली को मिले हैं दो-दो सरकारी पुलिस वाले बॉडीगार्ड, आतंकवादियों से मिल चुकी है धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget