एक्सप्लोरर

Nawada Crime: नाबालिग प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हाल में मिला प्रेमी, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़कर कर दी धुनाई

Bihar News: आरोपी लक्ष्मण कुमार ने कहा कि लड़की के साथ पिछले 5 महीने से मोहब्बत का सिलसिला चल रहा था और दूसरी मुलाकात करने प्रेमिका के घर पर गया था.

नवादा: बिहार के नवादा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. प्यार के चक्कर में एक युवक को जेल का मुंह देखना पड़ा. नाबालिग के चक्कर में युवक को जेल की हवा खानी पड़ी. मामला बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां नाबालिग से प्यार करने की सजा गांव के लक्ष्मण कुमार को मिला. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आपत्तिजनक हालत में लक्ष्मण कुमार को नाबालिग के साथ परिवार के लोगों ने दबोच लिया था, जिसके बाद लक्ष्मण कुमार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के गिरफ्त में रहे लक्ष्मण कुमार ने कहा कि लड़की के साथ पिछले 5 महीने से मोहब्बत का सिलसिला चल रहा था और दूसरी मुलाकात उसके घर पर करने गया था. उसी दौरान हम लोगों को आपत्तिजनक हाल में लड़की के परिवार के लोगों ने देख लिया जिसके बाद मारपीट करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया, उसने कहा कि मेरे खिलाफ लड़की के पिता ने एफआईआर दर्ज करवा दिया है. जिसके बाद पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है.

5 महीना पहले मुंबई से आया था युवक 

पुलिस के गिरफ्त में रहे युवक ने कहा कि 5 महीने पहले मुंबई से कमाकर अपने गांव लौटे थे तो रास्ते में ही लड़की से मुलाकात हुई और फिर धीरे-धीरे प्यार का सिलसिला बढ़ गया और मुलाकात करने के दौरान परिवार के लोगों ने देख लिया.

नाबालिग लड़की के साथ बनाया संबंध, गया जेल

बता दें कि लक्ष्मण कुमार ने नाबालिग लड़की के साथ संबंध बनाया था और उसी दौरान परिवार के लोगों ने देख लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. लक्ष्मण के द्वारा कहा गया था कि हम नाबालिग से प्यार करते हैं. प्यार में धोखा मिला. उस पर पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

पुलिस के गिरफ्त में रह लक्ष्मण ने कहा कि हम जिस नाबालिग से प्यार करते थे उसने ही हमें प्यार में धोखा दिया है और मेरे पर गलत आरोप लगा दिया. जिसके बाद पुलिस ने मेरे विरोध में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि नाबालिग के पिता द्वारा पोक्सो एक्ट के तहत आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget