एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में डायरिया का प्रकोप, कई लोग अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Diarrhea Disease: नालंदा में डायरिया फैलने से दर्जन भर लोग बीमार हो गए हैं. पीएचसी से जांच और इलाज चल रहा है. प्रभावित इलाकों में फॉगिंग, ब्लीचिंग और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है.

Nalanda News: बिहार के नालंदा में इन दिनों शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में डायरिया के प्रकोप से लोग बेहद परेशान हैं. बीते दिनों बिहार शरीफ के वार्ड नंबर 47 में इस बीमारी से तीन बच्चों की मौत के साथ साथ दर्जनों लोग बीमार हुए थे. हालांकि जानकारी मिलने के बाद इस वार्ड में तुरंत मेडिकल जांच टीम की तैनाती की गई. इसके बाद इस इलाके में डायरिया का प्रकोप पर काबू पाया गया. 

अब ग्रामीण इलाके में डायरिया के प्रकोप से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए हैं. यह मामला नालंदा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 अंतर्गत मुर्गियाचक गांव का है. सोमवार को यहां अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ी तो हरकत में स्वास्थ्य विभाग आया उसके बाद दर्जनों मरीज को सिलाव सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. गांव में मेडिकल टीम को जांच में लगाया गया है.

ग्रामीण इलाकों में फैला डायरिया 

सोमवार को डायरिया फैलने की सूचना पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलाव के डॉक्टर की टीम मुर्गियाचक गांव पहुंचे उसके बाद हर घर-घर जाकर लोगों से डायरिया फैलने का कारण पूछा. मंगलवार को पीएचसी प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम प्रियदर्शी ने बताया कि डायरिया से प्रभावित क्षेत्र के सभी लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई है और अभी भी की जा रही है जो लोग डायरिया से पीड़ित पाए गए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही मेडिकल टीम स्थिति पर लगातार नजर रख रही है. वहीं, उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग गर्म कर पानी पिएं और ताजा भोजन करें ताकि लोग स्वस्थ रहें. 

डॉक्टर की निगरानी मे हैं मरीज

बता दें कि इलाके में डायरिया से पीड़ित 4 वर्षीय राधिका, 5 वर्षीय अनुराधा, 25 वर्षीय सुरविला देवी, 65 वर्षीय उर्विला देवी और 65 वर्षीय शारदा देवी का इलाज एपीएचसी नालंदा में डॉक्टर की निगरानी में चल रहा है. सभी की स्थिति ठीक है. अभी भी मेडिकल टीम जांच कर रही है. अन्य सभी पीड़ित लोगों की स्थिति ठीक है. उन्होंने बताया कि पीएचसी क्षेत्र की सभी आशा और एएनएम को भी निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने कार्य क्षेत्र में नजर बनाकर रखें. 

कार्यपालक पदाधिकारी राजन कुमार ने बताया कि प्रभावित वार्ड में लगातार फॉगिंग, ब्लीचिंग और चुना का छिड़काव किया जा रहा है. साथ ही शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है. अन्य वाडों में भी बचाव के कार्य किए जा रहे हैं जिससे लोग डायरिया प्रकोप से स्वास्थ रहें.

ये भी पढे़ं: Bihar News: नालंदा के स्कूल में पानी पीने के बाद 1 लड़की की मौत, नौ छात्राएं बीमार, DM का आया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव
RJD मार्च: कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget