एक्सप्लोरर

Nalanda Murder: राजगीर में ड्यूटी से लौट रहे वन कर्मी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, रेल थाना के समीप वारदात

Bihar Crime News: कर्मी वेणु वन से ड्यूटी करने के बाद सब्जी खरीदकर जगदेव नगर स्थित अपने घर जा रहा था. शव देख कर ऐसा लगता है कि पीछे से वार किया गया है.

नालंदा: बिहार के नालंदा में गुरुवार की रात कुल्हाड़ी से काटकर एक वन विभाग के कर्मी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. घटना राजगीर के रेल थाना के समीप की है. कर्मी वेणु वन से ड्यूटी करने के बाद सब्जी खरीदकर जगदेव नगर स्थित अपने घर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में घटना को अंजाम दिया गया. 55 वर्षीय रामप्रवेश राम गया का रहने वाला था. हत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद, वन विभाग के एसीएफ अतीष कुमार, रेल थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची. देर शाम हुई वारदात के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे. क्योंकि घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर ही रेल थाना है और अधिकारियों का भी आवास है.

सिविल ड्रेस में घर लौट रहा था कर्मी

बताया जा रहा है कि ड्यूटी समाप्त कर वन कर्मी ने बस स्टैंड के समीप से सब्जियां खरीदकर सिविल ड्रेस में ही पैदल घर लौट रहा था. सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई है. शव को देखने से ऐसा लगता है कि पीछे से वार किया गया है. शव के समीप सब्जियों से भरा पॉलीबैग भी गिरा हुआ था. बताया गया कि वो 20 साल से राजगीर में तैनात थे. दो साल पहले उन्होंने जगदेव नगर में जमीन खरीदकर अपना मकान बनवाया था. यहां परिवार के साथ रहते थे. इधर, पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी दहाड़ मारकर रोने लगी. वन कर्मी का बेटा भी मौके पर पहुंचा.

राजगीर डीएसपी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. कारणों का पता नहीं चल सका है. वन विभाग के एसीएफ ने बताया कि निर्मम तरीके से हत्या की गई है. उन्होंने वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. इस घटना में जो भी शामिल है उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: अशोक चौधरी ने चिराग पासवान को लेकर कही बड़ी बात, कुढ़नी उपचुनाव में 'खेल' को लेकर किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget