एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani News: 'प्रधानमंत्री जी को बधाई नहीं', VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने क्यों कही ये बात?

Mukesh Sahani: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने सोमवार को बयान जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया. जानिए बधाई नहीं देने के पीछे उन्होंने क्या-क्या कारण बताए हैं.

Mukesh Sahani: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है. कैबिनेट मंत्रियों को विभाग भी दिए जा चुके हैं. हालांकि विकासशील इंसान पार्टी (Vikassheel Insaan Party) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी बधाई और शुभकामना नहीं दी. इसके पीछे की वजह वीआईपी सुप्रीमो (VIP Supremo) ने खुद बताई है.

'निषाद समाज को आरक्षण नहीं तो प्रधानमंत्री को बधाई नहीं'

सोमवार (10 जून) को बयान जारी करते हुए वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा, "ऐसे प्रधानमंत्री को कैसे बधाई दूं, जो हमारे संविधान को समाप्त करने की सोच रखता है. निषाद समाज को आरक्षण नहीं तो प्रधानमंत्री जी को भी बधाई नहीं. उन्होंने कहा कि कैसे ऐसे प्रधानमंत्री को बधाई दूं, जो भाईचारा की समाप्त करने की सोच रखता हो. मैं कैसे ऐसे प्रधानमंत्री को बधाई दूं जो जनता की चुनी सरकार को रातों रात गिरा दे और अपनी सरकार बना ले."

सहनी ने आगे कहा, "मैं कैसे ऐसे प्रधानमंत्री को बधाई दूं, जो जिसने मछुआरे के बेटे के चार विधायक खरीद लिए. गरीब, पिछड़ा के हक अधिकार को दूसरे में बांटने वाले और बाबा साहेब आंबेडकर के सपने को कुचलने वाले तथा आरक्षण खत्म करने के लिए सभी सरकारी संस्थाओं को निजीकरण करने वाले प्रधानमंत्री को कैसे बधाई दूं."

'वादा कर ले और फिर मुकर जाए...'

अंत में मुकेश सहनी ने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री को कैसे बधाई दूं जो निषाद आरक्षण का वादा कर ले और फिर मुकर जाए. ऐसे प्रधानमंत्री को कैसे बधाई दूं जो एक मछुआरा के बेटे को रात दिन खत्म करने की सोच रखता हो. धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले,  युवाओं को बेरोजगार रखने वाले प्रधानमंत्री को कैसे बधाई दूं. कैसे ऐसे प्रधानमंत्री को बधाई दूं जो अग्निवीर योजना के जरिए युवाओं को 22 साल में रिटायर कराने की योजना लाया हो.

यह भी पढ़ें- Pappu Yadav: प्रियंका गांधी से मिले पप्पू यादव, नई सरकार को लेकर कहा- 'RSS नहीं चाहेगा कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget