एक्सप्लोरर

'BLO और किसी चुनावकर्मी को घुसने न दें', पप्पू यादव बोले- 'कोई जबरदस्ती आ जाए तो…'

Voter Revision Campaign: मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ लगातार पप्पू यादव आवाज उठा रहे हैं. उनका कहना है कि यह बिहार के युवा और गरीब वोटरों को वोटिंग के अधिकार से वंचित करने का अभियान है.

Pappu Yadav News: बिहार में वोटर वेरिफिकेशन (Voter Verification) ड्राइव शुरू हो चुका है. घर-घर बीएलओ (BLO) जा रहे हैं. इस बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है. गुरुवार (03 जुलाई, 2025) को सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों से बड़ी अपील कर दी. उन्होंने कहा कि बीएलओ और किसी चुनावकर्मी को घुसने न दें.

सांसद पप्पू यादव एक्स पर लिखते हैं, "बिहार के आम लोगों, युवाओं, दलित, अति पिछड़े, सभी समाज के लोगों से निवेदन है अपने गांव में BLO और किसी चुनावकर्मी को घुसने न दें. कोई जबरदस्ती आ जाए तो चाय पानी करा विदा कर दें, लेकिन कोई कागजात या, कोई डिटेल न दें. देखते हैं यह कैसे मतदाता पुनरीक्षण की नौटंकी करते हैं! सविनय अवज्ञा, पूर्ण बहिष्कार!"

पप्पू यादव ने महायुद्ध छेड़ने का किया ऐलान

दूसरी ओर पप्पू यादव ने महायुद्ध छेड़ने का भी ऐलान कर दिया है. बीते बुधवार को पप्पू यादव ने एक्स के जरिए कहा, "अगर चुनाव आयोग अपना वोटर पुनरीक्षण की नौटंकी बंद नहीं किया तो उसके खिलाफ हम महायुद्ध छेड़ेंगे! हम चुप नहीं रहेंगे! चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है, पर जनता सर्वोपरि है. चुनाव आयोग जनता की सेवा के लिए है, लोकतंत्र की रक्षा के लिए है, पर रक्षक ही भक्षक बन जाएगी तो उसका उपचार जनता के द्वारा हम लोग करेंगे."

बता दें कि मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ लगातार पप्पू यादव आवाज उठा रहे हैं. उनका कहना है कि यह बिहार के युवा और गरीब वोटरों को वोटिंग के अधिकार से वंचित करने का अभियान है. सवाल उठाया है कि किसके मां-बाप का जन्म प्रमाण पत्र बना हुआ है? गरीबों को जन्म की तारीख की जानकारी नहीं होती है, वह जन्म प्रमाण पत्र कहां से लाएंगे? इस मुद्दे पर अन्य विपक्षी दल भी आवाज उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Exclusive: 60 सीट… डिप्टी CM का पद, मुकेश सहनी का चुनावी प्लान तैयार! NDA पर लगाया गंभीर आरोप

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget