एक्सप्लोरर

Monkeypox Case Bihar: बिहार के पटना में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज मिला, पुणे भेजा जाएगा सैंपल

Monkeypox Update: बिहार स्वास्थ्य विभाग इस मामले को संदिग्ध मान रहा है. जिस महिला में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं वो पटना सिटी की रहने वाली है.

पटनाः देश के कई राज्यों में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के मरीजों के मिलने के बाद बिहार में भी एक संदिग्ध मरीज मिल गया है. जिस महिला में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं वो पटना सिटी की रहने वाली है. पीएमसीएच की माइक्रो वायरोलॉजी विभाग की टीम सैंपल लेगी और जांच के लिए पुणे भेजेगी. बिहार स्वास्थ्य विभाग (Bihar Health Department) इस मामले को संदिग्ध मान रहा है. आज मंगलवार को ही स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने इसको लेकर बैठक भी की है.

आज की हुई बैठक में बिहार स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर मुख्य सचिव, सभी वरीय अधिकारी, राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन, सभी मेडिकल कॉलेजों के सुपरिटेंडेंट्स शामिल हुए. डब्ल्यूएचओ (WHO) और भारत सरकार द्वारा मंकीपॉक्स के संबंध में जो जानकारियां दी गई हैं इसे साझा किया गया. यह बिमारी क्या है? क्या लक्षण हैं? कैसे ठीक होगा? क्या जांच करनी है? इन सब चीजों पर चर्चा हुई है.

यह भी पढ़ें- Patna News: सोनिया गांधी को बार-बार ED दफ्तर बुलाए जाने पर भड़की कांग्रेस, पटना के गांधी मैदान में किया 'सत्याग्रह'

संदिग्ध मरीज की तुरंत हो जांच

मंगल पांडेय ने कहा कि सभी जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि प्रखंड स्तर के चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ मंकीपॉक्स के संबंध में जानकारियों को साझा करें. चिकित्सकों को संदिग्ध मरीज नजर आता है तो तुरंत उसकी जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. सैंपल कलेक्ट करें. यूरिन, ब्लड, स्वैप का सैंपल कलेक्ट करें. सभी सैंपल बायोलॉजी लैब पुणे भेजे जाएंगे.

अलर्ट मोड पर है बिहार सरकार

दरअसल, मंकीपॉक्स को लेकर बिहार सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. मंगल पांडेय ने यह जानकारी दी कि अस्पतालों में मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए जाएंगे. ब्लॉक स्तर तक ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हम समय-समय पर तैयारियों का जायजा लिया जाएगा. कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, इसी बीच मंकीपॉक्स आ गया है. कोरोना के बीच समय-समय पर कई प्रकार की बीमारियां मौसम के अनुरूप आ ही रही हैं. चुनौतियों का सामना हम लोग कर रहे हैं. सफल भी हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: भ्रष्टाचार मामले में SVU ने एक और अधिकारी पर कसा शिकंजा, अवैध संपत्ति का पता चला, सोना भी मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget