एक्सप्लोरर

Bihar News: भ्रष्टाचार मामले में SVU ने एक और अधिकारी पर कसा शिकंजा, अवैध संपत्ति का पता चला, सोना भी मिला

Patna SVU Raid: बुडको के सिविल इंजीनियर अनिल कुमार यादव के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. एसवीयू ने आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज की थी.

पटनाः भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ईओयू, निगरानी और एसवीयू की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. कई अधिकारियों पर गाज गिरने के बाद भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. स्पेशल विजिलेंस यूनिट (Special Vigilance Unit) ने बिहार में एक और भ्रष्ट अफसर पर शिकंजा कसा है. मंगलवार की सुबह बुडको (Bihar Urban Infrastructure Development Corporation) के सिविल इंजीनियर अनिल कुमार यादव के ठिकानों पर छापेमारी की गई है.

अनिल कुमार यादव का आवास राजपुर में है. कार्यालय में भी एसवीयू की टीम छानबीन कर रही है. अनिल कुमार यादव पर अवैध तरीके से 98 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. फिलहाल इस मामले में अभी जांच जारी है. देर शाम तक एसवीयू की ओर से और भी जानकारी इसमें दी जा सकती है. इंजीनियर अनिल यादव के खिलाफ एसवीयू ने आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज की थी. कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद छापेमारी की गई है.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Corona Positive: नीतीश कुमार फिर हुए कोरोना पॉजिटिव, राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे थे CM

अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप

एसवीयू की ओर से जानकारी दी गई है कि इंजीनियर के खिलाफ 98 लाख 41 हजार 366 रुपये आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है. अभियंता अनिल कुमार यादव पर पद का दुरुपयोग कर अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. सुबह-सुबह जब एसवीयू की टीम पहुंची तो हड़कंप मच गया. लोग पहले समझ नहीं पाए कि आखिर क्या मामला है. बाद में पता चला कि एसवीयू की टीम इंजीनियर अनिल कुमार यादव के यहां छापेमारी करने पहुंची है. कहा जा रहा है कि कई और अफसरों पर एसवीयू की नजर है जिन्‍होंने अकूत कमाई की है.

यह भी पढ़ें- Tatkal Ticket: सीवान जंक्शन बना टिकट के दलालों का अड्डा, यात्रियों को पीटने का वीडियो आया, 2 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 'इनके अंदर जिन्ना का जिन्न है'
ओवैसी पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 'इनके अंदर जिन्ना का जिन्न है'
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget