एक्सप्लोरर

JDU विधायक बीमा भारती ने पार्टी से दिया इस्तीफा, पप्पू यादव के लिए खड़ी कर सकती हैं मुश्किल?

Bima Bharti Resigns from JDU: बीमा भारती जेडीयू की उन दो विधायकों में थीं, जो विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान मौजूद नहीं थीं.

Bima Bharti Resignation: लोकसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बड़ा झटका लगा है. बिहार के रुपौली से जेडीयू विधायक बीमा भारती ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, बीमा भारती ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है. अब वह आरजेडी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं. 

बता दें, बीमा भारती जेडीयू की उन दो विधायकों में शामिल थीं, जो 12 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान नदारद थी.

लोकसभा चुनाव में फंस सकता है पेंच
अब राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बीमा भारती पूर्णिया से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ती हैं तो पप्पू यादव को कांग्रेस से मधेपुरा में लड़ाया जा सकता है. हालांकि, शरद यादव के बेटे शांतनु को राजद से मधेपुरा से लड़ाए जाने की चर्चा थी. अब शायद शांतनु को मौका न मिले. वहीं, यह भी हो सकता है कि अगर कांग्रेस और राजद का गठबंधन टूटे तो पप्पू यादव को पूर्णिया से चुनावी मैदान में उतारा जाए.

पूर्णिया से ही चुनाव लड़ना चाहती हैं बीमा भारती
आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही बीमा भारती ने कहा, 'मैं अति पिछड़े समाज से आती हूं. जो सम्मान मुझे मिलना चाहिए था वो मुझे नहीं मिला. मेरे पति कार्यकर्ताओं को जेल में भेजा गया. नीतीश जी का मैं सम्मान करती हूं लेकिन उनके आगे पीछे जो लोग हैं उन्हें बरगलाते हैं. लालू जी मेरे पितातुल्य हैं. उन्होंने हमें इज्जत दी. मैं अपने पुराने घर में आ गई हूं. ऐसा लग रहा है कि मैं अपने घऱ में आ गई हूं और सुरक्षित हूं. पूर्णिया की जनता तैयार है, मैं पूर्णिया से लड़ूंगी. मेरे नेता तेजस्वी, पितातुल्य लालू यादव और माता राबड़ी जहां कहेंगी वहां से चुनाव लड़ेंगे.'


JDU विधायक बीमा भारती ने पार्टी से दिया इस्तीफा, पप्पू यादव के लिए खड़ी कर सकती हैं मुश्किल?

पप्पू यादव ने कही पूर्णिया न छोड़ने की बात
गौरतलब है कि इन सबके बीच पप्पू यादव का बड़ा बयान आ गया है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि वह पूर्णिया छोड़ने के बिल्कुल मूड में नहीं हैं. पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'मर जाएंगे लेकिन कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे. दुनिया छोड़ देंगे, लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे.'

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव, बीमा भारती को पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं और कांग्रेस पप्पू यादव को पूर्णिया से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारना चाहती है. अब दोनों पार्टियों के बीच महागठबंधन में यहीं पर पेंच फंसा हुआ है. 

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले बिहार में पाला बदलने का सिलसिला जारी, LJP के इस नेता ने थामा बीजेपी का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget