एक्सप्लोरर

भाजपा नेता से माओवादियों ने मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी, बीच बाजार में चिपकाया पर्चा

दीपक शर्मा ने बताया कि उन्‍हें सुबह फोन पर उनके परिचित ने घटना की जानकारी दी. उन्‍होंने पुलिस के बड़े अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की है. वहीं, मेंहदिया थाने में एफआइआर भी दर्ज कराया है.

अरवल: बिहार के अरवल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे दीपक शर्मा से माओवादियों ने 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की है. साथ ही रंगदारी नहीं देने की स्थिति में उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है. इस बाबत माओवादियों ने पर्चा चिपकाया है. इधर, भाजपा नेता को इस तरह खुलेआम दिये गए धमकी से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामला अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के उसरी बाजार का है.

मिली जानकारी अनुसार बाजार में कुल चार जगहों पर पर्चा चिपकाकर भाजपा प्रत्याशी दीपक शर्मा से रंगदारी मांगी गई है. बताया जा रहा है कि दीपक शर्मा का बाजार में करीब रोज का आना-जाना होता है.

भाजपा नेता से माओवादियों ने मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी, बीच बाजार में चिपकाया पर्चा

भाकपा माओवादी के दक्षिणी जोनल किमिटी के नाम पर चिपकाए गए पर्चे में लिखा गया है कि जिला के तेलपा थाना क्षेत्र के बम्भई निवासी भाजपा प्रत्याशी दीपक शर्मा को सूचित किया जाता है कि झूठे लोकतंत्र का भंडाफोड़ करो और सच्चे लोकतंत्र के लिए भाकपा माओवादी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए 20 लाख रुपए का सहयोग करो. सहयोग राशि कहां देना है, यह फोन के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा.

पर्चे में आगे लिखा गया है कि अगर सहयोग राशि नहीं देते हो तो 3 माह के अंदर तुम्हे मौत की सजा दी जाएगी. काले अक्षर में कंप्यूटर से प्रिंट किये गए इस पर्चे को बाजार में एक दीवार पर चिपकाया गया है. इस पर्चे पर हथियार और गोलियों की तस्वीरें भी बनाई गई हैं.

इस संबंध में दीपक शर्मा ने बताया कि उन्‍हें सुबह फोन पर उनके परिचित ने घटना की जानकारी दी. उन्‍होंने पुलिस के बड़े अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की है. वहीं, मेंहदिया थाने में एफआइआर भी दर्ज कराया है. इधर, अरवल एसडीपीओ शशिभूषण सिंह ने कहा कि मामले में स्थानीय मेंहदिया थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है. पर्चे की सत्यता को लेकर जांच की जा रही है. बकौल अरवल एसडीपीओ अमूमन माओवादियों के पर्चे प्रिंटेड नहीं होते हैं. ऐसे में पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget