एक्सप्लोरर

अरुणाचल मामला: मनोज झा का नीतीश कुमार पर तंज- इतनी लाचारी किसी कद्दावर नेता में नहीं देखी

अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद आरजेडी को निशाना साधने का एक और मौका मिल गया है. मनोज झा ने नीतीश कुमार को लाचार नेता बताया है.

पटना: बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने के बाद से ही विपक्षी दल आरजेडी सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर है. आरजेडी लगातार यह दावा करती रही है कि जनादेश नीतीश के खिलाफ था बावजूद इसके वो बिहार की सत्ता पर काबिज हो गए. अब अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद आरजेडी को निशाना साधने का एक और मौका मिल गया है. आरजेडी नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने नीतीश कुमार को लाचार नेता बताया है.

मनोज झा ने कहा, ''40-45 सीटें लाने के बाद आप कह रहे हैं आपको दबाव में सीएम बनाया गया. क्यों आपने यह दबाव स्वीकार किया? अरुणाचल में आपके 6 विधायकों को तोड़ा गया और आपके लोग प्रतिकार तक नहीं कर पाए. इतनी लाचारी हमने बिहार के किसी कद्दावर नेता में नहीं देखी थी.''

मालूम हो कि पिछले साल अप्रैल माह में सम्पन्न हुए अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने 15 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे और 7 सीटों पर जीत हासिल की थी. लेकिन अब इन सात विधायकों में से 6 भाजपा में शामिल हो गए हैं. भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों का नाम तलेम तबोह, जिक्के ताको, हयेंग मंगफी, दोर्जी वांग्डी खर्मा, डोयू सिंयोग्जु और कांगोगताकू है. गौरतलब है कि 60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी.

यह भी पढ़ें-

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे हुए कोरोना पॉजिटिव, लोगों से की ये अपील

नीतीश कुमार बोले- नहीं थी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा, बीजेपी अपना सीएम बना सकती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget