एक्सप्लोरर

Manish Kashyap Tamil Nadu Case: मनीष कश्यप गिरफ्तारी देने के लिए तैयार, तेजस्वी को क्यों दी खुली चुनौती? जानें

FIR on Manish Kashyap: तमिलनाडु के नाम वायरल वीडियो मामले में बिहार पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है. इसके बाद मनीष कश्यप ने वीडियो पोस्ट कर अपनी बात कही है.

पटना: तमिलनाडु के नाम पर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुए वीडियो (Viral Video) के मामले में कुछ दिनों पहले बिहार पुलिस की ने यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है. केस दर्ज होने के बाद एक तरफ जहां ट्विटर पर वह ट्रेंड कर रहे हैं तो वहीं मनीष कश्यप ने वीडियो पोस्ट किया है और अपनी बात रखी है. उन्होंने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को खुली चुनौती दी है. मनीष कश्यप के समर्थन में लोग ट्वीट भी कर रहे हैं.

तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए मनीष कश्यप वीडियो में कह रहे हैं कि वह गिरफ्तारी दे तो देंगे लेकिन 2025 में जो मुख्यमंत्री बनने का सपना पाल कर रखे हैं वह पूरा नहीं होने देंगे. वह वादा करते हैं. तेजस्वी को निशाने पर लेते हुए मनीष कश्यप ने आगे कहा कि आप (तेजस्वी) चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं और वह स्टील का चम्मच लेकर पैदा हुए हूं. कहा कि आपका चम्मच महंगा हो सकता है लेकिन मजबूती स्टील के चम्मच में ही होती है.

हत्या नहीं की: मनीष कश्यप

मनीष ने अपने वीडियो में तेजस्वी को खूब सुनाया है. कहा कि उन्होंने हत्या नहीं की है और ना ही फरार हैं. कहा कि जिस दिन और जब बोलिएगा गिरफ्तारी दे देंगे. फ्लाइट से चले आएंगे पटना. तेजस्वी यादव के आवास के सामने गिरफ्तारी दे देंगे. मनीष कश्यप ने कहा- "रेप करने वाला विधायक आरजेडी में है. आप लोग रेपिस्ट के खिलाफ खड़े होते हैं. ना मेरे ऊपर सीबीआई की रेड हुई है ना ईडी ने रेड की है. ना ही मेरे पिताजी जेल गए हैं. मेरे पिताजी बॉर्डर पर हैं."

पहले भी दर्ज हो चुका है केस

मनीष कश्यप पर पहले भी केस दर्ज हो चुका है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद कम से कम 20 युवाओं ने लाठी डंडों के साथ पटना के ल्हासा मार्केट में कश्मीरी दुकानदारों पर हमला बोल दिया था. साथ ही उन्हें वापस कश्मीर लौटने की धमकी दी. पुलिस ने मनीष कश्यप को उनके तीन साथियों के साथ पटना के अलग-अलग लोकेशन से पकड़ा था. हालांकि सीजेएम अदालत ने इन्हें जमानत देकर रिहा कर दिया था.

यह भी पढ़ें- Bihar BJP State Presidents List: बिहार में संगठन चुनाव के बाद 45 जिलाध्यक्षों की सूची जारी, लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget