एक्सप्लोरर

Watch: पेंडिंग रिजल्ट को लेकर पटना में सड़क पर मगध विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा

Magadh University Pending Result: छात्रों को पुलिस ने इको पार्क के पास रोक दिया और आगे नहीं बढ़ने दिया. छात्रों का कहना था कि समय पर रिजल्ट मिल जाता तो वो लोग पीजी की परीक्षा दे चुके होते.

पटना: तीन साल से पेंडिंग रिजल्ट (Pending Results) को लेकर मगध यूनिवर्सिटी (Magadh University) के छात्रों ने शुक्रवार को पटना में प्रदर्शन किया. सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन की ओर जा रहे थे लेकिन पुलिस ने रोककर खदेड़ दिया. इको पार्क (Eco Park Patna) के पास छात्र-छात्राओं को पुलिस ने रोक दिया और आगे नहीं बढ़ने दिया. इसके बाद छात्र हंगामा करने लगे. कुछ छात्राओं ने रोते हुए पुलिसकर्मियों का पैर पकड़ लिया और कहने लगीं कि उन्हें जाने दिया जाए. राज्यपाल से मिलना जरूरी है. एक छात्रा ने कहा कि हमलोग सुसाइड कर लेंगे.

हंगामा करने के बाद पुलिस ने बल पूर्वक छात्र-छात्राओं को खदेड़ा. एक छात्रा ने बताया कि वे लोग आंदोलन कर रहे हैं और राज्यपाल से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मिलने नहीं दिया जा रहा है. अब हम लोग थक चुके हैं. अब लगता है कि सुसाइड कर लें और अब नौबत आ गई है कि हम लोग सुसाइड ही कर लेंगे. हम लोग का समय पर रिजल्ट मिल जाता तो हम लोग पीजी की परीक्षा दे चुके होते लेकिन अभी तक हम लोगों को ग्रेजुएशन की डिग्री भी नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें- Gopalganj News: गोपालगंज में पूर्व वार्ड सचिव की हत्या, मारकर धान के खेत में फेंका, भीड़ ने पुलिस पर किया हमला

तेजस्वी यादव युवाओं के नाम पर बना रहे वोट बैंक

एक छात्र ने गुस्से में कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ युवाओं के नाम पर वोट बैंक बनाना चाहते हैं. कहते हैं युवाओं पर हम ध्यान दे रहे हैं लेकिन हम लोग का भविष्य अंधकार हो रहा है. यह उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है. बता दें कि मगध यूनिवर्सिटी में 17 से 20 के सेशन का रिजल्ट अभी तक लंबित है. 2021 के फर्स्ट ईयर का रिजल्ट भी अभी तक नहीं आया है इसको लेकर छात्र लगातार हंगामा कर रहे हैं. दो महीने पहले भी छात्र राजभवन का घेराव करने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था. आज फिर राज्यपाल से ही मिलने के लिए पहुंचे थे.

इस दौरान छात्राओं ने कहा कि मगध यूनिवर्सिटी में स्थायी रूप से कुलपति नहीं हैं. छह महीने के लिए कुलपति होते हैं तो सिर्फ चार्ज दिया जाता है. यही कारण है कि उनकी बात नहीं सुनी जाती. छात्राओं ने बताया कि तीन साल से रिजल्ट पेंडिंग है, लेकिन ना राज्यपाल इस पर संज्ञान ले रहे हैं और ना ही यूनिवर्सिटी इस पर कोई संज्ञान ले रही है. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: बेगूसराय में हत्या, शारदा सिन्हा के यहां काम करता था शख्स, लॉकडाउन के बाद आ गया था घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget