एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने की मिथिला पेंटिंग वाले मास्क की तारीफ

मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने मिथिला पेंटिंग वाले मास्क की चर्चा की. उन्होंने कहा कि सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और कला के बदौलत आपदा को अवसर में बदल दिया.

पटना: कोरोना काल में देश भर में मिथिला पेंटिंग वाले मास्क को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. बिहार के मिथिला में बनने वाले इन मास्क को देश के अलग-अलग राज्यों से लोग ऑर्डर कर मंगवा रहे हैं. मुश्किल घड़ी जहां एक ओर यह मास्क लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रख रहा है, वहीं दूसरे तरफ मास्क बनाने के काम से जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहा है.

पीएम मोदी ने की सराहना

पीएम मोदी ने भी रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में इन मिथिला आर्ट वाले मास्क की चर्चा की. उन्होंने कहा कि "सही और सकारात्मक अप्रोच से हमेशा आपदा को अवसर में, विपत्ति को विकास में बदलने में, बहुत मदद मिली है. अभी हम कोरोना का समय भी देख रहे हैं कि कैसे हमारे देश के युवाओं और महिलाओं ने आने टैलेंट और स्किल के दम पर कुछ नया प्रयोग शुरू किया है. बिहार में कई महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप ने मिथिला पेंटिंग वाले मास्क बनाना शुरू किया है. देखते ही देखते यह अब खूब पॉपुलर हो गए हैं. यह मिथिला पेंटिंग वाले मास्क एक तरह से अपने परंपरा का प्रचार तो करते ही हैं, लोगों को स्वास्थ्य के साथ रोजगार भी दे रहे हैं."

मास्क को ऑनलाइन मार्केट देने की तैयारी

इस संबंध में जब मधुबनी डीएम निलेश देवरे से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि "प्रशासनिक स्तर से भी मिथिला पेंटिंग वाला मास्क बनाने वाले कलाकारों की मदद की जा रही है. हम जनता और कलाकारों के बीच ब्रिज बनाने का काम कर रहे हैं, ताकि इनके मास्क को मार्केट मिल सके. इसके लिए हमने हैंडीक्राफ्ट विभाग के साथ मिलकर इन कलाकारों की एक लिस्ट फोन नंबर के साथ बना ली है, जिसे हमने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. मैंने भी उसे अपने ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट किया है. ताकि जिसे भी मास्क लेनी हो वो डायरेक्ट इन कलाकारों से कांटेक्ट कर सके."

उन्होंने कहा कि "आज पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान मिथिला पेंटिंग वाले मास्क की तारीफ सुनकर अच्छा लगा. अब हम लोग इन मास्क को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म देने की तरफ काम कर रहे हैं. इस संबंध में हमने अमेजन वालों से बात की है. दरसअल, पोस्टिंग को लेकर मास्क की कीमत बढ़ जाती है ऐसे में मुनाफा कमा होता है, इसलिए हमने इसे ऑनलाइन प्लेटफार्म देने का फैसला लिया है."

कलाकारों को मिलेगा नया उत्साह

वहीं इस संबंध में जब मभुबनी के रहिका प्रखंड के जितवारपुर गांव निवासी कलाकार रेमन्त कुमार मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि " पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में मिथिला पेंटिंग मास्क्स के बारे में की गई चर्चा को सुनकर काफी अच्छा लगा है और इससे मेरे साथ ही बाकी कलाकार जो इस काम में जुटे हैं उनका उत्साह बढ़ा है. अब हम केवल यही चाहते हैं कि राज्य सरकार भी हमारी कुछ मदद करे, इस ओर जागरूकता अभियान चलाए जिससे की हमें मदद मिल सके."

रेमन्त ने बताया कि " देश के कोने-कोने से मास्क के ऑर्डर आ रहे हैं. हमारे सेंटर में मौजूदा समय में लगभग 300 लोग मास्क बनाने के काम में जुटे हैं. हमें जैसे ही ऑर्डर मिलता है, हम उस काम में जुट जाते हैं और जल्द से जल्द मास्क तैयार कर लोगों तक पहुंचा देते हैं. अब तक हमलोगों ने 12,000 मास्क पोस्ट किया है और अभी कुछ ऑर्डर पेंडिंग है."

इधर, मधुबनी के झंझारपुर प्रखंड के लोहना गांव निवासी मिथिला पेंटिंग कलाकार नूतन झा का कहना है कि "पीएम मोदी के सराहना के बाद लोगों में जारूकता आएगी और मास्क की डिमांड ओर ज्यादा बढ़ेंगी. मुसीबत के समय मे यह काम छोटे-छोटे कलाकारों को जीविका प्रदान कर रही है. हम बस यही चाहते हैं कि इस काम से बिचौलियों को हटाया जाए ताकि मुनाफा सीधे कलाकार तक पहुंच सके."

बता दें कि बिहार की लोककला मिथिला पेंटिंग एक विश्वविख्यात आर्ट फॉर्म है. पूरे विश्व में मशहूर माने जाने आर्ट फॉर्म में से मिथिला पेंटिंग भी एक आर्ट है. बिहार के मिथलांचन में प्रसिद्धि इस आर्ट फॉर्म को बनाने में नेचुरल रंगों का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं कलाकार उंगलियों, लकड़ियों, माचिस की तीलियों की कलाकृति को आकार देने में उपयोग करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget