एक्सप्लोरर

लखनऊ बस हादसे में जिंदा जलीं समस्तीपुर की मां-बेटी, सभी इलाज के लिए गईं थीं यूपी

Lucknow Bus Accident: बस हादसे में जिंदा जलकर मरने वाले लोगों में समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के औरा गांव की मां-बेटी भी शामिल हैं. मधेपुर गांव में जैसे ही इसकी सूचना मिली घर में कोहराम मच गया.

Samastipur News: बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (बस संख्याः UP17 AT 6372) में लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ-रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के ऊपर शार्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही. घटना के बाद ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग निकले. बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया. वहीं दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया. जब दमकलकर्मी बस के अंदर गए तो वहां पांच लोगों के शव मिले.

समस्तीपुर जिले की मां बेटी जिंदा जली

बस हादसे में जिंदा जलकर मरने वाले लोगों में समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के औरा गांव की मां-बेटी भी शामिल हैं. हसनपुर के मधेपुर गांव में गुरुवार को जैसे ही इसकी सूचना मिली घर में कोहराम मच गया. मृतका के बेटा दीपक महतो ने बताया कि उसके पिता अशोक महतो उर्फ रामप्रकाश महतो, मां लख्खी देवी, बहन सोनी देवी व ढ़ाई साल के भांजे आदित्य को मुसरीघरारी में दिल्ली जाने वाली बस में बुधवार को ढाई बजे चढ़ाकर वापस लौटा था.

हादसे से पहले रात में सभी से बात भी हुई थी. इसके बाद सुबह में मां व बहन के मौत की सूचना मिली है. मां के इलाज को लेकर सभी लोग मुगलसराय जा रहे थे. लखनऊ के रास्ते सभी लोग इलाहाबाद में भाई गुड्ड महतो व रामप्रकाश महतो के यहां रूकने के बाद मुगलसराय रवाना होते. उसने बताया कि ढाई महीने पहले ही मां के पेट का ऑपरेशन मुगलसराय में हुआ था. वहां बड़ी बहन अर्चना देवी रहती हैं. दवा खत्म होने के साथ फिर से चेकअप कराने को लेकर सभी लोग बस से जा रहे थे.

सुबह करीब पांच बजे अचानक लगी आग

बताते चलें कि बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक निजी बस में बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में किसान पथ पर आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. इसको लेकर अपर पुलिस आयुक्त (मोहनलालगंज) रजनीश वर्मा ने बताया कि बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक निजी बस में सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गई.

उन्होंने बताया कि आग लगने से बस में सवार दो बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरूष की मौत हो गई है. दर्जनों यात्री जख्मी हैं. वर्मा ने बताया कि आग लगने के बाद बस का चालक और सहचालक मौके से फरार हो गया. वहीं बस में सवार यात्रियों को पुलिस और जनता की मदद से कांच तोड़कर बाहर निकाला गया है. सभी घायलों का इलाज जारी है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Elections: पटना की दीघा विधानसभा सीट पर NDA के कई दावेदार, BJP या JDU किसका पलड़ा होगा भारी, समझें समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान को CM बनाने की मांग पर LJP (R) कोटे के मंत्री बोले- बैठक में निर्णय लिया जाएगा...
चिराग पासवान को CM बनाने की मांग पर LJP (R) कोटे के मंत्री बोले- बैठक में निर्णय लिया जाएगा...
बिहार का मौसम: इन जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, जानें- अपने इलाके का हाल
बिहार का मौसम: इन जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, जानें- अपने इलाके का हाल
Bihar Politics: बिहार में सियासी फेरबदल के बीच तेजस्वी यादव एक्टिव, बुलाई RJD विधायकों की बैठक
बिहार में सियासी फेरबदल के बीच तेजस्वी यादव एक्टिव, बुलाई RJD विधायकों की बैठक
जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में भावुक हुईं बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं- 'मैं खुद को संभाल नहीं पाई'
जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में भावुक हुईं बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं- 'मैं खुद को संभाल नहीं पाई'

वीडियोज

Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump
Iran में Israel ने बरसाए बम..मचा दी जबरदस्त तबाही! | Iran Vs US-Israel War Update | Donald Trump
Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget