एक्सप्लोरर

भू-माफियाओं ने रंगदारी नहीं देने पर जमीन मालिकों पर किया हमला, मारपीट कर तोड़ी हाथ और नाक

घटना के संबंध में एएसआई मजूमुद्दीन अहमद ने बताया कि पीड़ितों का फर्द बयान दर्ज किया गया है. भू-माफियाओं द्वारा रंगदारी को लेकर हमला किया गया है. मामले में पीड़ित ने लिखित आवेदन दिया है, जिसमें 6 अभियुक्त को नामजद किया गया है.

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में इनदिनों भू-माफियों द्वारा रंगदारी मांगना और रंगदारी नहीं देने पर जमीन के मालिकों पर जानलेवा हमला करना आम सी बात गई है. ताजा मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां रंगदारी नहीं देने पर भू-माफियओं ने जमीन मालिकों पर हमला बोल दिया. इस हमले में जमीन मालिक सहित तीन लोग जख्मी हैं.

अपराधियों ने मारपीट कर जमीन मालिक अजित कुमार सिंह की दोनों हाथ तोड़ दी है. वहीं, दूसरे जख्मी की पीट-पीटकर नाक तोड़ दी गई है. घटना के बाद दोनों जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया.

बता दें कि जमीन मालिक दिलीप सिंह, अजित सिंह और सुधीर सिंह अपनी जमीन पर बाउंड्री दिलवा रहे थे. इस दौरान भू-माफिया अपने गुर्गों के साथ हथियार से लैश होकर वहां पहुंचे. दहसत फैलाने के लिए पहले उन्होंने हवाई फायरिंग की और फिर जमीन मालिक दिलीप सिंह सहित तीनों भाई पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए.

इधर, आननफानन परिजानों ने तीनों जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक जख्मी को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं, घटना की सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस पीड़ितों का फर्द बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

घटना के संबंध में एएसआई मजूमुद्दीन अहमद ने बताया कि पीड़ितों का फर्द बयान दर्ज किया गया है. भू-माफियाओं द्वारा रंगदारी को लेकर हमला किया गया है. मामले में पीड़ित ने लिखित आवेदन दिया है, जिसमें 6 अभियुक्त को नामजद किया गया है. नामजदों में मंजय राम, विकास यादव, राम प्रवेश यादव, राहुल यादव, भोलू झा शामिल हैं. पुलिस जांच कर रही है, जो भी दोषी होंगे उसपर कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget