एक्सप्लोरर

'राबड़ी जी, सगुना मोड़ वाले अपार्टमेंट की जमीन कैसे खरीदी', ED ने पूर्व सीएम से पूछे ये 7 बड़े सवाल

Rabri Devi: ईडी ने राबड़ी देवी से पूछा कि आपके नाम से जो जमीन है, वो कैसे अर्जित की गई है. जिन लोगों से नौकरी के बदले जमीन ली गई उनको आप कैसे जानती हैं.

Land For Job Scam Case: जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में ईडी की टीम ने मंगलवार को पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पटना स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ की. राबड़ी देवी के अलावा उनके बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप से भी पूछताछ की गई. ईडी के सवालों की लंबी फेहरिस्त थी. पूर्व सीएम और उनके बड़े बेटे से 4 घंटे तक पूछताछ की गई. ईडी ने राबड़ी देवी से कई सवाल पूछे जिनमें 7 सवाल काफी अहम रहे. 

ईडी ने राबड़ी देवी से पूछे ये सवाल

सूत्रों के मुताबिक ईडी ने राबड़ी देवी से पहला सवाल किया कि तेजस्वी यादव ने दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी वाला बंगला कैसे लिया? उसके बाद सगुना मोड़ वाले अपार्टमेंट की जमीन कैसे खरीदी गई ये भी पूछा. उसके लिए पैसे कहां से आए और निर्माण कब शुरू हुआ?

ईडी ने आगे पूछा कि आपके नाम से जो जमीन है, वो कैसे अर्जित की गई है. जिन लोगों से नौकरी के बदले जमीन ली गई उनको आप कैसे जानती हैं. आप उन लोगों से पहली बार कब मिलीं? उन लोगों को नौकरी देने के लिए आपने क्यों पैरवी की?

इन तमाम सवालों के के बाद ईडी ने राबड़ी देवी से पूछा, क्या आप लंच करेंगी? पूर्व CM ने इसका जवाब हां में दिया. ED के अफसरों ने कहा कि लंच कर लीजिए. कोई दवा लेनी हो तो वो भी ले लीजिए. पूछताछ के दौरान टीम राबड़ी से चाय और पानी के लिए भी पूछती रही. राबड़ी देवी और तेज प्रताप को अभी लंच ब्रेक मिला है. सांसद मीसा भारती अपनी मां राबड़ी देवी और भाई तेजप्रताप यादव के लिए लंच लेकर ईडी दफ्तर आईं थीं.

मीसा भारती ने खिलाया मां को खाना

मीसा अपने साथ राबड़ी देवी की दवाइयां भी लेकर आई थीं. मीसा भारती ने अपनी मां राबड़ी देवी को लंच खिलाया और उसके बाद राबड़ी देवी से एक बार पूछताछ की गई और फिर छोड़ दिया गया. आज की पूछताछ प्रक्रिया पूरी हो गई है और वे बाहर आ गई हैं. तेजप्रताप यादव अभी भी ईडी दफ्तर के अंदर मौजूद हैं. उनसे पूछताछ चल रही है. 

ये भी पढ़ें: फुलकाहा ASI मौत मामला: थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह और होमगार्ड जवान निलंबित 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget