एक्सप्लोरर

फिर दिखा लालू यादव का देसी अंदाज, संबोधन के दौरान नीतीश सरकार पर बोला हमला, कार्यकर्ताओं को दिया 'ज्ञान'

लालू यादव ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि हमने कितने एमपी, एमएलए, एमएलसी बनाए. कांग्रेस का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि उस पार्टी में आलाकमान टिकट तय करती थी.

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित आरजेडी (RJD) कार्यालय में मंगलवार को उत्तर बिहार आरजेडी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi yadav) समेत पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. प्रशिक्षण शिविर में आए जिलाध्यक्षों को पार्टी अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया. इस दौरान फिर एक बार लालू अपने पुराने अंदाज में दिखे. अपने पुराने अंदाज में एक तरफ उन्होंने बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोला. वहीं, दूसरी तरफ प्रशिक्षण शिविर में आए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को ज्ञान दिया और कहा कि जल्द हमारा राज आएगा.

डॉक्टरों की इजाजत के बाद आएंगे पटना

संबोधन के दौरान लालू यादव ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि जब चुनाव हो रहा था तब वह जेल में थे. अगर वे बाहर होते सबको एक्सपोज करते. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार दो इंजन की है. इसमें एक मालगाड़ी और दूसरी इलेक्ट्रिकल इंजन है. ऐसे में ये कब छितरा (बिखर) जाए, पता नहीं. पटना नहीं आने के पीछे अपनी बेबसी बताते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें दिन भर में सिर्फ एक लीटर पानी पीने के लिए कहा है. ऐसे में जब डॉक्टर इजाजत देंगे तब वे पटना आएंगे.

सहयोगी दलों पर साधा निशाना

कुशेश्वरस्थान में हो रहे उपचुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि वहां सबसे ज़्यादा वोट मुसहर जाति का है और गणेश भारती उम्मीदवार हैं. वहां यादव और मुस्लिम की आबादी भी ज़्यादा है. इसलिए जीत तय है. अपने भाषण के दौरान लालू यादव ने इशारों में सहयोगी दलों पर हमला किया और कहा कि आरजेडी अपने पांव पर खड़ी होगी, किसी के कृपा पर नहीं. आरजेडी सेल्फमेड पार्टी है.

लालू यादव ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि हमने कितने एमपी, एमएलए, एमएलसी बनाए. कांग्रेस का बिना नाम लिए कहा कि उस पार्टी में आलाकमान टिकट तय करती थी, पर हम तो पेड़ के नीचे टिकट दे दिया करते थे. संबोधन के दौरान लालू यादव ने दलित नेता भोला राम तूफानी की कहानी के बहाने इशारों में अगड़ी जातियों के खिलाफ हमला बोला.

कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश 

लालू ने बताया कि किस तरह एक नेता भोला राम तूफानी को उन्होंने पहली बार हेलीकॉप्टर की सैर कराई थी. तूफानी ने हेलीकॉप्टर से लौट कर बताया था कि लोग कह रहे हैं, "ललुआ बना देलस, अब ऊपर से मुतवावता." बता दें कि  लालू आरजेडी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बतौर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमंत्रित थे. उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि अब वे हरे रंग की टोपी भी पहने. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से ये भी कहा कि वोटिंग पूरा होने तक बूथ से ना हटें. इसी में सारा खेल हो जाता है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार बिहार के एडिटर इन चीफ’, तेजस्वी बोले- थकने के अलावा आंखों से दिखना भी बंद

मिलिए बिहार के फर्जी SP से, एक बार लपेटे में आ गए तो लाखों का नुकसान तय, कारनामे तो एक से एक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget