एक्सप्लोरर

'CM नीतीश के खाने में टैबलेट मिलाकर दे रहे ललन सिंह', मुख्यमंत्री के पुराने साथी अरुण कुमार का JDU नेता पर हमला

Arun Kumar Targets Lalan Singh: शनिवार को लोजपा नेता अरुण कुमार निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हाजीपुर पहुंचे थे. ललन सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लालू यादव को अपना नेता मान रहे हैं.

हाजीपुर: पूर्व सांसद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने साथी रहे अरुण कुमार ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला बोला है. शनिवार (14 अक्टूबर) को हाजीपुर में मीडिया से बात करते हुए अरुण कुमार ने कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) मुख्यमंत्री के खाने में टैबलेट मिलाकर दे रहे हैं जिसके चलते नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की मेमोरी लॉस हो गई है. नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति खराब हो गई है जिसके कारण नीतीश कुमार जनता दरबार में गृह मंत्री को खोजने लगते हैं. क्राइम से जुड़ा हुआ मामला लेकिन यह भूल जाते हैं कि बिहार के गृह मंत्री खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं.

अरुण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री कभी नेताओं को पकड़कर सिर में सिर टकराने लगते हैं तो कभी नेताओं का पैर पकड़ लेते हैं. अरुण कुमार ने ललन सिंह पर हमला करते कहा कि यह वही लोग हैं जो लालू यादव को चारा घोटाला मामले में जेल भेजने में मुंशी का काम कर रहे थे. अब वही मुंशी जेडीयू को समाप्त करना चाहते हैं और नीतीश कुमार को किनारे करने में लगे हुए हैं.

'लालू को नेता मानते हैं ललन सिंह'

आगे ललन सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लालू यादव को अपना नेता मान रहे हैं. लालू यादव को ललन सिंह यह भी कह चुके हैं कि चारा घोटाला मामले में हमने आपको फंसाया था तो बचा भी हम ही सकते हैं. जेडीयू को समाप्त कर देंगे और नीतीश कुमार को किनारे लगा देंगे. मैं आपको अपना नेता मानता हूं. 

अरुण कुमार ने कहा- बिहार में लगे राष्ट्रपति शासन

अरुण कुमार ने देश के गृह मंत्री अमित शाह से यह मांग करते हुए कहा कि बिहार में अराजकता का माहौल बना हुआ है. बिहार के मुखिया की मेमोरी लॉस हो गई है. मानसिक स्थिति खराब हो गई है. ऐसे में बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए और प्रधानमंत्री को बिहार को बचाना चाहिए. शनिवार को लोजपा नेता अरुण कुमार निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हाजीपुर पहुंचे थे. सर्किट हाउस में मीडिया को उन्होंने बयान दिया है.

यह भी पढ़ें- Pappu Yadav News: 'अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं, सिर्फ वोट के लिए सेना की शहादत का इस्तेमाल करेंगे,' पप्पू यादव का केंद्र पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget