एक्सप्लोरर

Bihar News: कटिहार में ट्रेन से 52.48 लाख रुपए बरामद, क्या लोकसभा चुनाव से है कोई कनेक्शन? 

Katihar News: मामला कटिहार रेलवे स्टेशन का है. मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी जवानों ने अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन में तलाशी ली तो एक संदिग्ध हालात में पड़े बैग से नोटों के बंडल बरामद हुए हैं.

Bihar News: बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन से रेल पुलिस ने 15609 अवध-असम एक्सप्रेस में सवार एक यात्री के पास से 52.48 लाख रुपए बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, चुनाव के मद्देनजर सभी ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर रुकी अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन में तलाशी शुरू की गई. जीआरपी जवानों ने वातानुकूलित कोच ए2 में सफर कर रहे अनिल कुमार के बैग को संदिग्ध हालात में देखा. जीआरपी जवानों ने जब बैग की तलाशी ली तो अंदर नोटों के बंडल बरामद हुए. बंडल में 52.48 लाख रुपए थे.

जीआरपी जवानों ने जब बैग की तलाशी ली तो अंदर नोटों के बंडल बरामद हुए. बंडल में 52.48 लाख रुपए थे. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कुछ नेपाली मुद्रा भी मिले हैं.

रेल एसपी ने मामले में दी जानकारी

रेल थाना में रेल एसपी डॉ. संजय भारती ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मधुबनी निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है. पैसों के बारे में पूछताछ करने पर अनिल कुमार ने बताया कि वह ठेकेदार का काम करता है और इन पैसों को लेकर वह दिल्ली जा रहा था. इस बीच वह दरभंगा में एक दिन रुक कर फिर दिल्ली जाता. गिरफ्तार आरोपी के पास से बरामद नोटों के वैध कागजात की जांच की जा रही है. विभिन्न स्तर पर जांच की जा रही है.

पूछताछ के लिए पहुंचे इनकम टैक्स के अधिकारी

वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार यह पैसा किसी प्रत्याशी के चुनाव में खर्च होने वाले थे. पकड़े गए व्यक्ति के मोबाइल व्हाट्सएप चैट पर यह पैसे समस्तीपुर में किसी प्रत्याशी को देना था. हालांकि पकड़े गए व्यक्ति ने इन पैसों का चुनाव से कोई संबंध नहीं बताया है. फिलहाल रेल पुलिस ने इसकी जानकारी इनकम टैक्स के अधिकारियों को दी है. सूचना मिलते ही इनकम टैक्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. वहीं, जब्त किए गए पैसों के बारे में रेल पुलिस और इनकम टैक्स जांच कर रही है.

ये भी पढे़ं: Bihar News: नाबालिग को प्रेम में फंसाकर नेपाल में तस्करी का था प्लान, मोतिहारी में शातिर गिरफ्तार, हुए कई खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget