एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: 'वैसे लालू यादव जी का कुनबा नहीं चाहता था कि...', विभाग में केके पाठक की वापसी पर मांझी ने जताई खुशी

KK Pathak News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक छुट्टी पर गए हुए थे. इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. वहीं, विभाग में उनकी वापसी पर बयानबाजी भी हो रही है.

पटना: बिहार में शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियों में रह रहा है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) पहले छुट्टी पर चले गए थे. इस छुट्टी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. इसके बाद शनिवार को शिक्षा विभाग के मंत्री डॉ. चंद्रशेखर (Dr. Chandrashekhar) को दूसरे विभाग का मंत्री बना दिया जाता है. वहीं, विभाग में केके पाठक की वापसी पर 'हम' पार्टी के संयोजक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने रविवार को एक्स खुशी जताई है. उन्होंने लिखा कि 'वैसे लालू यादव जी का कुनबा नहीं चाहता था कि यह तबका पढ़े'

जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा ये

जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा कि 'केके पाठक जी की वापसी बिहार के गरीबों, वंचितों खास कर दलितों के शिक्षा के लिए शुभ संकेत है. वैसे लालू यादव जी का कुनबा नहीं चाहता था कि यह तबका पढ़े. बदलाव के लिए धन्यवाद नीतीश जी. अच्छे काम की तारीफ होनी चाहिए. पाठक जी जैसे पदाधिकारी यदि मुख्य सचिव बन जाएं तो राज्य का भला हो जाएगा'.

पिछले दिनों केके पाठक छुट्टी पर चले गए थे

बता दें कि केके पाठक शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक के बाद एक नए फैसले ले रहे थे. बीपीएससी शिक्षकों की नियुक्ति का मामला हो या स्कूल में पठन-पाठन की व्यवस्था हो. फैसलों को लेकर काफी चर्चा में रहते थे. वहीं, कहा जाता है कि केके पाठक और शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर में नहीं बनती थी. इससे कई बार तनाव की स्थिति भी हो जाती थी. दोनों लोगों के बीच विवाद को लेकर साथ मुख्यमंत्री भी बैठक कर चुके हैं. पिछले दिनों केके पाठक छुट्टी पर चले गए थे. इस बीच उनके वापसी के बाद शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर को दूसरे विभाग का मंत्री बना दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: बिहार में बड़ा फेरबदल, CM नीतीश ने चंद्रशेखर से वापस लिया शिक्षा विभाग, केके पाठक से थी अनबन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget