एक्सप्लोरर

Jehanabad News: जहानाबाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, मौके से मिला 9 एमएम का बुलेट

Bihar Crime: मामला काको थाना क्षेत्र का है. मृतका की पहचान सौरव कुमार उर्फ मोनू की 26 वर्षीय पत्नी अंजली कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

Jehanabad News: जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के डेढ़सईया गांव में गुरुवार को पति-पत्नी के आपसी विवाद में हत्या की घटना हुई है. पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि घायल महिला को पीएमसीएच ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई. महिला की पहचान सौरव कुमार उर्फ मोनू की 26 वर्षीय पत्नी अंजली कुमारी के रूप में हुई है. महिला के सिर में गोली मारी गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं, मौके से 9 एमएम का एक बुलेट भी बरामद किया गया है. 

अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत

दरअसल, जहानाबाद के डेढ़सईया गांव में दिन में जब चंद्रभूषण शर्मा के घर पर गोली चलने की आवाज सुने तो लोग सहम गए और थोड़ी देर बाद ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि 26 वर्षीय अंजली खून से लथपथ जमीन पर गिरी पड़ी है और सिर में गोली लगी है. घायल अंजली को जब इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
 
ग्रामीणों ने क्या कहा?

इस घटना को लेकर अंजली के ससुर चंद्रभूषण शर्मा ने बताया कि वे घटना के समय घर पर नहीं थे, लेकिन उनके बेटे सौरभ उर्फ मोनू और बहु अंजली के बीच अक्सर विवाद होता रहता था आज कि घटना कैसे हुई वे नहीं बता सकते हैं. वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि अंजली का पति सौरभ उर्फ मोनू आपराधिक प्रवृत्ति का लड़का है उस पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं और वह जेल की हवा की खा चुका है. पूरी आशंका है कि सौरभ ने ही गोली मारकर कर अपनी पत्नी की हत्या की है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन करने में जुटी है. इस मामले को लेकर घोसी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि महिला की हत्या की घटना की सूचना मिली है. घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है. पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Waqf Amendment Bill: 'मुसलमान के हक को छीनने...', वक्फ बिल पर चिराग पासवान का आया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget