एक्सप्लोरर

Bihar Politics: JDU ने केंद्र पर स्वास्थ्य सेवा को लेकर लगाया भेदभाव का आरोप, नीरज ने अश्विनी चौबे को सुनाई खरीखोटी

JDU News: जेडीयू नेता नीरज कुमार ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और अश्विनी चौबे पर जमकर निशाना साधा.

पटना: जेडीयू (JDU) प्रदेश कार्यालय में सोमवार को एमएलसी नीरज कुमार (Neeraj Kumar) और प्रवक्ता डॉ. सुनिल ने प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान जेडीयू नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि आज मैं दो केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) जो सनातनी हिंदू हैं. इनके फर्जीवाड़े का उद्भेदन कर रहा हूं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से बिहार के मात्र चार अस्पताल को सूचीबद्ध किया गया है. रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल पटना, हार्ट हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड पटना, जीवक हार्ट हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पटना, महावीर कैंसर संस्थान, पटना. क्या इन्हीं चार अस्पतालों में हिंदू जाता है? दूसरे अस्पतालों में नहीं जाता है. बिहार सरकार 43 अस्पताल और केंद्र सिर्फ चार अस्पताल को सूचीबद्ध किया है.

प्रधानमंत्री राहत कोष को लेकर साधा निशाना

नीरज कुमार ने कहा कि गरीब परिवारों का श्राप मोदी और शाह की सरकार पर पड़ेगा. निश्चित तौर पर हिंदू और सनातनी भी बीमार पड़ते होंगे, प्रधानमंत्री राहत कोष में लोग सहायता में राशि देते हैं. मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में भी लोग राशि देते हैं. नीरज कुमार ने डाटा दिखाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में ₹100 भी कोई देता है तो वह भी वेबसाइट पर उपलब्ध है, लेकिन पीएम रिलीफ फंड के वेबसाइट पर किसने कितनी राशि दी, इसकी कोई जानकारी नहीं है.

संजय जायसवाल पर हमला बोला

वहीं, आगे बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर हमला बोलते हुए जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि संजय जायसवाल कई दलों की परिक्रमा करके अभी हाल ही में पदमुक्त हुए हैं, उनको अगर अनुसूचित जाति की बहुत चिंता है तो बाबू जगजीवन राम छात्रवास योजना क्यों बंद कर दिए? उसमें तो अनुसूचित जाति के ही छात्र रहते थे. इसके अलावा कक्षा एक से आठ तक छात्रवृति क्यों बंद किया? बता दें कि राज्यपाल गाड़ी से वाल्मीकि नगर यात्रा पर गए हुए हैं. इसको लेकर संजय जायसवाल में नीतीश सरकार पर निशाना साधा था.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'आरसीपी सिंह फ्यूज बॉल हैं, जो...', चुनौती देते हुए मंत्री श्रवण कुमार बोले- '...तो हमलोग राजनीति से संन्यास ले लेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget