एक्सप्लोरर

JDU Political Crisis: तेजस्वी यादव के 'नेतृत्व' से उपेंद्र कुशवाहा को तकलीफ? जीतन राम मांझी ने बताई असली वजह

Upendra Kushwaha Controversy: बिहार की राजनीति में इन दिनों उपेंद्र कुशवाहा की काफी चर्चा हो रही है. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा कि उनको पहले नीतीश कुमार से बात करनी चाहिए थी.

पटना: जेडीयू (JDU) में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर विवाद बढ़ते ही जा रहा है. एक तरफ उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और ललन सिंह (Lalan Singh) पर आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह भी उन पर पलटवार कर रहे हैं. वहीं, तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नेतृत्व वाले सीएम के बयान के बाद से उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार पर हमलावर हो गए हैं. इस पर 'हम' प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने बुधवार को कहा कि इससे तो स्पष्ट होता है कि उपेंद्र कुशवाहा ने अपने मन में कुछ और पाल रखा था. नीतीश कुमार के बयान के बाद उनको लगा होगा कि उनका पत्ता साफ हो गया. इसके बाद से वो बढ़-चढ़कर बोल रहे हैं.

कुशवाहा किसी के इशारे पर साजिश रच रहे हैं- मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को पहले मुख्यमंत्री से बातचीत करनी चाहिए थी लेकिन मीडिया में पार्टी की बातों को लेकर बयान नहीं देना चाहिए. महागठबंधन की सरकार को गिराने के लिए लगातार साजिश होती रहती है. उपेंद्र कुशवाहा ऐसे ही किसी साजिश के शिकार हो गए हैं. उपेंद्र कुशवाहा किसी के षडयंत्र के हिस्सा बन गए हैं. उपेंद्र कुशवाहा किसी के इशारे पर साजिश रच रहे हैं जिससे महागठबंधन में कोई दरार आए लेकिन उपेंद्र कुशवाहा इस साजिश में सफल नहीं होने वाले हैं. नीतीश कुमार महागठबंधन में सातों दलों को साथ लेकर चल रहे हैं. 

'नीतीश कुमार ने कर दिया था स्पष्ट'

'हम' प्रमुख ने कहा कि नीतीश कुमार ने तो उपेंद्र कुशवाहा से स्पष्ट कहा था कि आप किसी और से बात कर रहे हैं तो कीजिए लेकिन हमसे आपको बात करनी है तो मुझसे आप मिलकर कर सकते हैं. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा के आरोपों पर जीतन राम मांझी ने कहा कि मेरी वजूद तो नीतीश कुमार के वजह से ही बनी है. आज मुझे पूरा देश एक पूर्व सीएम के रूप में जानता है ये नीतीश कुमार की ही देन है. नीतीश कुमार ने किसी को ठगने का काम नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: Mohan Bhagwat Bihar Visit: जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे मोहन भागवत, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम, जानें बिहार का कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget