एक्सप्लोरर

BJP के राम मंदिर निर्माण के मुद्दे से मुकाबला के लिए क्या JDU ने बनाई है पुनौरा धाम विकसित करने की योजना? शुरू हुई राजनीति

Mata Sita Temple: नीतीश मंत्रिमंडल ने मंगलवार को हुई बैठक में पुनौरा मंदिर को विकसित करने की योजना के लिए 72.47 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है. वहीं, इस पर अब राजनीतिक बहस छिड़ गई है.

पटना: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में बीजेपी (BJP) के अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण को मुद्दा बनाने की खबरों के बीच सत्तारूढ़ महागठबंधन ने प्राचीन पुनौरा मंदिर (Punaura Temple) को विकसित करने की योजना बनाई है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मंत्रिमंडल ने इस योजना को स्वीकृति भी दे दी है. सीतामढ़ी जिले में एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थल पुनौरा धाम को भगवान राम (Lord Ram) की पत्नी देवी सीता (Mata Seeta) का जन्मस्थान माना जाता है. बिहार सरकार बीजेपी के मंदिर मुद्दे से मुकाबला को लेकर मंदिर को ही हथियार बनाने की कोशिश कर रही है. मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में इस योजना के लिए 72.47 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है.

इससे महागठबंधन को कोई लाभ नहीं होने वाले है- बीजेपी

बताया जाता है कि सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम मंदिर विकसित योजना के तहत 'सीता वाटिका', 'लव-कुश वाटिका', कैफेटेरिया, भूनिर्माण मार्ग सहित अन्य निर्माण कराए जाएंगे. बीजेपी के प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह कहते हैं कि इससे महागठबंधन को कोई लाभ नहीं होने वाले है. देश की जनता जानती है कि इन्हीं लोगों के कारण राम लला वर्षों से टेंट में थे. बीजेपी की बहुमत की सरकार बनने के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर बनाने का कार्य न प्रारंभ हुआ, बल्कि जनवरी महीने तक पूरा भी हो जाएगा.

नीतीश कुमार ने सभी के लिए काम किया है- जेडीयू

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार पुनौरा धाम को विकसित करने की बात कई बार कर चुके हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ. वहीं, जेडीयू के महासचिव राजीव रंजन कहते हैं कि नीतीश कुमार ने सभी के लिए काम किया है. हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई. पुनौरा धाम विकसित करने की योजना का राजनीति से कोई मतलब नहीं है. बीजेपी मंदिर, मस्जिद पर राजनीति करती है और सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देती है. उल्लेखनीय है बिहार के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने पिछले दिनों सवाल उठाते हुए कहा था कि केंद्र सरकार ने भगवान राम की तरह देवी सीता के जन्मस्थान को विकसित करने पर ध्यान नहीं दिया.

ये भी पढ़ें: Ravi Shankar Prasad ने सनातन के मुद्दे पर 'इंडिया' को घेरते हुए नेहरू से लेकर राहुल तक का लिया नाम, कहा- 'हिन्दू आस्था को बदनाम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले, 'मुझे समझ…'
राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले, 'मुझे समझ…'
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget