एक्सप्लोरर

Bihar Politics: JDU ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा! भरे मंच से कुशवाहा ने कसा तंज, ललन सिंह ने भी साधा निशाना

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए नेतृत्व से हम समझौता नहीं कर सकते हैं. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है और आगे भी चलेगी. इस पर कोई समझौता नहीं होगा.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को सम्राट अशोक की जयंती पर जेडीयू (JDU) द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेता बीजेपी (BJP) पर हमलावर दिखे. कार्यक्रम के दौरान दोनों पार्टियों के बीच चल रही खटपट खुलकर सामने आ गई. जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) भरे मंच से बीजेपी पर निशाना साधते दिखे. कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि कल कुछ बीजेपी के नेता कह रहे थे कि उनकी सरकार में सम्राट अशोक की जयंती पर अवकाश की घोषणा की गई थी. शायद  बीजेपी नेता को पूरी जानकारी नहीं है, यह घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2015-16 में किया था.

कार्यक्रम के दौरान हमलावर दिखे पार्टी नेता

कुशवाहा ने कहा, " जिस वक्त बीजेपी से गठबंधन नहीं था, उस वक्त ही अवकाश का फैसला लिया गया था. ऐसे में बिना सोचे समझे अगर झंडा उठाईएगा तो जो दुर्गति हो रही है वो आगे भी होती रहेगी." जातीय जनगणना का मुद्दा हो या विशेष राज्य के दर्जे का मुद्दा, पूरे कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेता बीजेपी को घेरने का काम करते रहे.

Bihar Crime: नवादा में जमीन विवाद में जमकर मारपीट, रिश्तेदारों ने मां-बेटे को खूब पीटा, अब Viral हो रहा रूह कंपाने वाला Video

जेडीयू अध्यक्ष की बीजेपी की खरी-खरी

अंत में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए नेतृत्व से हम समझौता नहीं कर सकते हैं. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है और आगे भी चलेगी. इस पर कोई समझौता नहीं होगा. इधर, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने भी बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि प्रदेश के मौजूदा सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) किसी की कृपा पर मुख्यमंत्री नहीं हैं. इस बात को सभी समझ लें. जनता की ताकत के कारण वे सीएम की गद्दी पर बैठे हैं. उन्होंने जनता के लिए जो काम किया है, उसी का नतीजा है कि वो सीएम बने हैं.

जातीय जनगणना का फिर से उठाया मुद्दा 

ललन सिंह ने कहा कि जनता नीतीश कुमार की ओर देखती है. जिधर उनका इशारा होता है, उधर ही वोट गिरता है. बिहार में समाज के नवनिर्माण में उनका अहम योगदान रहा है. 2005 से आज तक वे समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं. संबोधन के दौरान उन्होंने जातीय जनगणना (Caste Based Census) की मांग दोहराते हुए कहा कि जातीय जनगणना समय की मांग है, इसलिए इसको कराने की जरूरत है. जेडीयू मजबूती से इस मांग को उठाते रहेगा. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Crime: फौज में तैनात शख्स की नाबालिग बेटी का अपहरण, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar Politics: 'किसी की कृपा पर मुख्यमंत्री नहीं हैं नीतीश कुमार' ललन सिंह की BJP को दो टूक, पढ़ें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget