एक्सप्लोरर

Bihar News: भागलपुर में पत्रकारों पर JDU सांसद का कहर, सवाल पूछने की मिली सजा, CM नीतीश पर हमलावर हुई RJD

Ajay Mandal: भागलपुर में जदयू सांसद अजय मंडल पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पत्रकारों के साथ मारपीट मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा बिहार में कुछ भी हो नीतीश कुमार चुप रहेंगे, मौनी बाबा बने रहेंगे.

Ajay Mandal Beat Up Journalists: भागलपुर में बुधवार को संभावित मुख्यमंत्री दौरे की तैयारी की खबर कवरेज करने गए पत्रकारों पर जेडीयू सांसद का कहर देखने को मिला. सांसद अजय मंडल (Ajay Mandal) ने पत्रकार कुणाल शेखर और सुमित कुमार की जमकर पिटाई कर दी. साथ ही सांसद ने पत्रकारों को भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं. इसको लेकर अब आरजेडी जेडीयू पर हमलावर है, जबकि बीजेपी नेता ने जानकारी नहीं होने की बात कह कही है.

पत्रकारों के साथ मारपीट मामले पर बोले तेजस्वी

जेडीयू सांसद अजय मंडल का पत्रकारों के साथ मारपीट मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा बिहार में कुछ भी हो नीतीश कुमार चुप रहेंगे, मौनी बाबा बने रहेंगे. फिर चाहे कोई मारपीट करे या फिर 200 राउंड गोलियां चलाए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी चुप्पी नहीं तोड़ेंगे.

वहीं आरजेडी प्रवक्ता अरुण भारती ने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है. सत्ता के नशे में सरकार बेसुध है. बिहार में खून-खराबा और गुंडागर्दी की सरकार है. उन्होंने कहा कि पत्रकार पर हमला बेहद निंदनीय है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी. 

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से जब इस मामले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है, में पता करता हूं, मामला क्या है. हालांकि उन्होंने कहा कि ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. 

दरअसल, बुधवार को सीएम नीतीश के एयरपोर्ट दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही थी, पत्रकार कुणाल शेखर और सुमित खबर कवर करने वहां पहुंचे थे. इसी बीच सांसद की गाड़ी एयरपोर्ट में दाखिल हुई, जिसे पत्रकार कवर कर रहे थे. सांसद एयरपोर्ट पर ही चल रही तैयारियों का जायजा ले रहे थे. इसके बाद सांसद गाड़ी में बैठकर फिर एयरपोर्ट से बाहर आ गए, जिसके बाद वे अपने पांच गुर्गों को अपनी स्कॉर्पियो में लेकर फिर एयरपोर्ट पहुंचे, जिसका वीडियो पत्रकार बना रहे थे.

दो पत्रकार गंभीर रूप से हुए घायल

वीडियो बनता देख सांसद भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे, जिसके बाद उन्होंने पत्रकार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इस घटना में दो पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के बाद भागलपुर के पत्रकारों में काफी गुस्सा है. पत्रकारों ने सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'बीजेपी को हो सकती है पीड़ा', नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने के सवाल पर RJD का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget