एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर ललन सिंह ने PM मोदी से पूछे सवाल- मणिपुर के हित की बात क्यों नहीं?

Lalan Singh Statement: ललन सिंह कई मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को बराबर घेरते रहते हैं. वहीं, एक बार फिर उन्होंने सोमवार को मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम पर निशाना साधा है.

पटना: मणिपुर (Manipur Violence) में मेइती और कुकी समुदायों के बीच एक महीने से अधिक समय से चल रही जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. इसको लेकर जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने सोमवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात (Mann Ki Baat) में मणिपुर के हित की बात क्यों नहीं आती है? मणिपुर में भी डबल इंजन वाली बीजेपी सरकार है. समय निकट है, देश की जनता सब का हिसाब लेगी.

'वहां भी डबल इंजन वाली बीजेपी सरकार है'

ललन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आखिर आपके मन की बात में मणिपुर के हित की बात, मणिपुर और देशभर में सामाजिक सौहार्द एवं शांति की बात, युवाओं के हित की बात, महंगाई की बात, बेरोजगारों के हित की बात क्यों नहीं आती है मणिपुर भारत में ही है, वहां भी डबल इंजन वाली बीजेपी सरकार है. महीनों से जो मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है. देश के प्रधानमंत्री के मन की बात में यह क्यों नहीं आती? समय निकट है, देश की जनता सब का हिसाब लेगी.'

100 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

मणिपुर में करीब एक महीने पहले मेइती और कुकी समुदाय के बीच भड़की जातीय हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों घायल हुए हैं. इसके अलावा इस हिंसा की आग के चलते हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है. दोनों ही समुदाय एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. इसके अलावा विपक्षी दल इस मामले को जमकर उछाल रहे हैं, विपक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी विदेश दौरे पर जा रहे हैं, जबकि भारत का एक हिस्सा हिंसा की आग में जल रहा है वहीं, राज्य सरकार ने 11 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया था और अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं प्रतिबंधित कर दीं.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: विपक्ष के नेता 3-3 महीने के लिए बनना चाहते हैं प्रधानमंत्री? जानें 23 जून की बैठक पर क्या बोले सम्राट चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget