एक्सप्लोरर

बाल-बाल बचे पप्पू यादव यादव, बीच पानी में फंस गई थी ट्रेक्टर

बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने गोपालगंज पहुंचे पप्पू यादव की ट्रैक्टर अचानक बाढ़ प्रभावित इलाके में फंस गई. गड्ढा होने की वजह से ट्रैक्टर पलटने लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में बाढ़ से हालात बेकाबू हो रहे हैं. बरौली-सीवान स्टेट हाईवे भी बाढ़ के पानी में डूब चुका है. इसी क्रम में बुधवार को बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंचे जन अधिकार पार्टी के नेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव की जान जोखिम में पड़ गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उनकी जान बचाई.

दरअसल, पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए गोपालगंज पहुंचे थे. सबसे पहले उन्होंने बरौली के जाफर टोला, नवादा कोटवा जैसे गांवों में बाइक से घूमकर पीड़ितों का हाल जाना. इसके बाद पानी ज्यादा होने की वजह से वो ट्रैक्टर पर सवार हो गए. ट्रैक्टर पर सवार पप्पू ने नेउरी, सरेया, रतनसराय जैसे दर्जनों गांवों में पानी से घिरे लोगों का हाल जाना. तभी बरौली के कठईया पुल के पास उनका ट्रेक्टर पानी भरे गड्ढे में पलटने लगा. तब उनके साथ चल रहे बाढ़ पीड़ितों ने पलट रहे ट्रैक्टर को बाल-बाल बचाया पप्पू को सुरक्षित जगह पहुंचाया.

ग्रामीणों से मिलने पहुंचे पप्पू यादव ने कहा कि पता नहीं सरकार ने 40 साल से कितने लोगों को गड्ढे में गिराया, कितनों के सपने और उम्मीद छीन लिए, कितने लोगों के बच्चे गायब हैं. उन्होंने बरौली में 18 वर्षीय मृतक के परिजन को 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद की. उन्होंने कहा "यह सरकार की जिम्मेदारी है कि सरकार उन्हें मुआवजा दे, लेकिन सरकार चुनाव में व्यस्त है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget