एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर आज 14वें दिन तोड़ेंगे आमरण अनशन, पटना हाईकोर्ट में BPSC री-एग्जाम की याचिका पर भी होगी सुनवाई

Prashant Kishor News: BPSC छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने 2 दिन पहले राज्यपाल से मुलाकात की थी. इस दौरान राज्यपाल ने छात्रों से प्रशांत किशोर का अनशन खत्म करवाने की अपील की थी.

Prashant Kishor Latest News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर 2 जनवरी से जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आमरण अनशन कर रहे हैं. आज गुरुवार को 14वें दिन प्रशांत किशोर आमरण अनशन समाप्त करने वाले हैं. वे आज दोपहर 2 बजे LCT घाट स्थित जनसुराज आश्रम (कैंप) में अपना आमरण अनशन तोड़ेंगे, साथ ही सत्याग्रह के अगले चरण की घोषणा भी करेंगे.

बता दें कि जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने 2 जनवरी को पटना के गांधी मैदान से आमरण अनशन शुरू किया था. लेकिन 6 जनवरी को पटना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. देर शाम उन्हें सिविल कोर्ट से बिना शर्त जमानत भी मिल गई थी. 7 जनवरी को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान भी उनका आमरण अनशन जारी रहा. 11 जनवरी को मेदांता अस्पताल से प्रशांत किशोर को छुट्टी मिल गई थी. 

प्रशांत किशोर आज तोड़ेंगे आमरण अनशन
अभी दो दिन पहले बीपीएससी अभ्यर्थी राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले थे. इस दौरान राज्यपाल ने इन अभ्यर्थियों से प्रशांत किशोर का आमरण अनशन खत्म करवाने की अपील की. हालांकि उसके बाद भी प्रशांत किशोर ने कहा था कि वे मांग पूरी न होने तक आमरण अनशन जारी रखेंगे. लेकिन युवाओं और जनसुराज पार्टी नेताओं के अनुरोध पर उन्होंने अनशन तोड़ने का निर्णय लिया है.  

पटना HC में री-एग्जाम की याचिका पर आज होगी सुनवाई
वहीं दूसरी तरफ BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग और री-एग्जाम की मांग को लेकर जनसुराज की तरफ से याचिका लगाई गई थी. जनसुराज के वकील प्रणव कुमार ने आर्टिकल 226 के तहत याचिका दायर की थी. जिसपर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. बुधवार को चीफ जस्टिस के फेयरवेल की वजह से सुनवाई को टाल दिया गया था. 

यह भी पढ़ें: बिहार में NDA ने किया मिशन 2025 का आगाज, 225 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य, एक मंच से पांचों पार्टियों ने भरी हुंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget