एक्सप्लोरर

Bihar News: जमुई में हार्डकोर नक्सली जोनल कमांडर सुनील मरांडी गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने का था प्लान

Jamui News: मामला चरका पत्थर थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक हार्डकोर नक्सली जोनल कमांडर को गिरफ्तार कर लिया.

जमुई: जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. जमुई के पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 22 मार्च को बिहार-झारखंड के हार्डकोर नक्सली जोनल कमांडर   (Naxalite) सुनील मरांडी के संबंध में सूचना मिली थी. पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सयुक्त रूप से चरका पत्थर थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्रों में अभियान चलाया. इस कार्रवाई में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने इस कार्रवाई में हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही भारी मात्रा में गोला-बारूद, हथियार और कारतूस की बरामदगी हुई है. गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी जमुई के चकाई थाना के रहने वाला बताया जा रहा है.

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी का बिहार-झारखंड के हार्डकोर हथियारबंद नक्सली सुनील मरांडी के नेतृत्व में अपने संगठन विस्तार को लेकर चरका पत्थर थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्रों में किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से नक्सलियों का जमावड़ा हुआ है. इसके बाद सोनो थाना के टोला पहाड़ क्षेत्र के कहुआ के घने जंगल में इनकी गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन चलाया गया. सुरक्षाबलों के इस कार्रवाई में हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी को गिरफ्तार कर लिया गया. कुछ नक्सली घने जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले.

भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सल द्वारा दो लगाए गए आईईडी बम बरामद किया गया है. गिरफ्तार नक्सली के पास से भारी मात्रा में संवेदनशील गोला, बारूद, हथियार और कारतूस की बरामदगी हुई है, जिसमें एक लोडेड कार्बाइन, 9 एमएम का जिंदा पांच मैगजीन के साथ एक खाली मैगजीन भी बरामद हुआ है. गिरफ्तार नक्सली के पास से 7.62 एमएम का जिंदा 22 कारतूस और एक मैगजीन, तीन डेटोनेटर सहित कई हथियार की बरामदगी हुई है.

सुनील मरांडी पर कई केस दर्ज है

जमुई के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी से पूछताछ में उसने बताया कि वह माओवादी बिहार झारखंड सीमांत पुनर कमेटी का प्रवेश दा द्वारा नवनियुक्त जोनल कमांडर है. एक साथ एकत्र होकर संगठन विस्तार करने की रणनीति तैयार कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. वहीं, हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी पर बिहार और झारखंड में कई नक्सल केस दर्ज है.

ये भी पढ़ें: Congress Protest: महागठबंधन के मार्च से गायब रही नीतीश कुमार की पार्टी, राहुल गांधी के मामले पर सदन में भी JDU शांत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget