एक्सप्लोरर

बिहार में घूस का खेल! जमीन रिपोर्ट के बदले मांगे थे एक लाख, अब सीओ-नाजिर 30 हजार लेते गिरफ्तार

Madhubani News: मधुबनी जिले के रहिका का मामला है. सीओ और नाजिर को पूछताछ के लिए टीम पटना लेकर गई है. बुधवार की शाम निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई की है.

Madhubani News: मधुबनी में बीते बुधवार (02 जुलाई, 2025) को निगरानी की टीम ने रहिका अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) अभय कुमार और नाजिर आदित्य को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के वक्त ये दोनों कुल 30 हजार रुपये घूस ले रहे थे. 

शिकायत के बाद बिछाया गया था जाल

बताया जाता है कि मधुबनी शहर के गौशाला मोहल्ला निवासी राहुल कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत की थी. उनका आरोप था कि भारतमाला प्रोजेक्ट में अधिग्रहीत जमीन की रिपोर्ट देने के लिए सीओ अभय कुमार ने एक लाख और नाजिर ने 15 हजार रुपये की मांग की थी.

पटना से पहुंची निगरानी टीम

शिकायत की जांच के बाद निगरानी विभाग ने केस दर्ज किया और कार्रवाई की योजना बनाई. बुधवार शाम करीब 6 बजे पटना से आई 15-20 सदस्यों की टीम चार गाड़ियों में रहिका पहुंची और जाल बिछाया.

पहले नाजिर पकड़ा गया... फिर सीओ

टीम ने सबसे पहले नाजिर आदित्य को 13 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा. इसके बाद शिकायतकर्ता को लेकर वह सीओ के सरकारी आवास पहुंचा, जहां अंचलाधिकारी अभय कुमार को 17 हजार रुपये लेते ही टीम ने धर दबोचा. दोनों को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तारी के बाद सीओ के घर पर मौजूद परिजन और स्थानीय लोगों ने हल्का हंगामा किया, लेकिन निगरानी टीम ने दोनों आरोपियों को सुरक्षित जिला मुख्यालय लाया. वहां से उन्हें पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया.

गुरुवार को दोनों की होगी कोर्ट में पेशी

निगरानी विभाग के डीएसपी राजन प्रसाद ने बताया कि दोनों अधिकारियों को गुरुवार (03 जुलाई, 2025) को मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश है.

इस पूरी घटना के बाद मधुबनी जिले में हड़कंप मच गया है. सरकारी दफ्तरों में चर्चा है कि अब भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग का शिकंजा और कसता जा रहा है. लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा कि ऐसे कदम आगे भी उठाए जाने चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget