एक्सप्लोरर

बिहार वापस लौट रहे लोगों के लिए कितनी तैयार है सरकार? CM नीतीश कुमार के मंत्री ने दिया ये जवाब

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष 14 लाख 82 हजार लोग कोरोना काल में बिहार में लौटे थे. लेकिन बड़ी संख्या में लोग वापस भी गए. लगभग 3,49,000 लोगों को ग्रामीण विकास विभाग और अन्य विभागों के माध्यम से यहां रोजगार मुहैया कराया गया था.

पटना: कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच बीते रविवार को सीएम नीतीश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि बिहार के लोग जो बाहर हैं और बिहार वापस आना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द आ जाएं. लेकिन, पिछले साल की तस्वीरें अभी भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं. ऐसे में सबके मन में ये सवाल है कि इस बार बिहार सरकार की तैयारी कैसी है? 

दिल्ली में लॉकडाउन के बाद लौट रहे प्रवासी

फिलहाल बहुत बड़ी संख्या में प्रवासी बिहार लौटकर नहीं आए हैं. लेकिन सोमवार की शाम से दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा के बाद जो तस्वीरें सामने आईं हैं, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब बिहार लौटने वालों की संख्या बढ़ेगी. सरकार भी लगातार इस चीज को मॉनिटर कर रही है. इस संबंध में बिहार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत की. 

कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाना है ब्रेक

उन्होंने बताया कि सरकार ये चाहती है कि कोरोना संक्रमण न फैले. ऐसे में जो बिहारी राज्य वापस आना चाहते हैं, वो शीघ्र आ जाएं. ताकि यहां उन्हें क्वारंटाइन करने की व्यवस्था कर कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके. मंत्री ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग की तरफ से बिहार आने वाले लोगों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जो पिछले 7 दिनों से काम कर रहा है और लगातार वरीय अधिकारी उसकी मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में यह काम हो रहा है. 

रोजगार के सवाल पर कही ये बात

मालूम हो कि इस बार गाड़ियां चल रही हैं, इसलिए पिछले साल जैसी समस्या सुनने को नहीं मिल रही है. लेकिन इस बार प्रश्न यह है कि लोग अगर आते हैं तो उनके लिए रोजगार की व्यवस्था है या नहीं? इस सवाल का जवाब देते हुए मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि सभी प्रश्नों का समाधान अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है. जिला स्तर पर सभी श्रम अधीक्षकों को अलर्ट किया गया है. इस बाबत नोडल अफसर भी तैनात किए गए हैं, जो दूसरे विभागों के संपर्क में हैं और सारी तैयारी कर रहे हैं. 

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष 14 लाख 82 हजार लोग कोरोना काल में बिहार में लौटे थे. लेकिन बड़ी संख्या में लोग वापस भी गए. लगभग 3,49,000 लोगों को ग्रामीण विकास विभाग और अन्य विभागों के माध्यम से यहां रोजगार मुहैया कराया गया था.

मंत्री जीवेश मिश्रा ने किया ये आग्रह

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने ये भी बताया कि उनके विभाग से 4 दिन पहले 14 लाख 87 हजार रजिस्टर्ड श्रमिकों के खाते में 3-3 हजार रुपये चिकित्सा सहायता भत्ता के रूप में भेज दिए गए हैं. चिकित्सा सहायता भत्ता के नाम पर लगभग 446 करोड़ रुपये लोगों के खाते में भेजे जा चुके हैं. मंत्री ने कहा कि हमारा बिहार लौट रहे लोगों से आग्रह है कि वे अपने राज्य में ही रहें और अपने हुनर के हिसाब से यहीं रोजगार सृजन करें. सरकार इस बाबत उनके साथ बहुत गंभीरता से खड़ी है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: गया में पुराने विवाद में चली गोली, तीन लोग घायल, आरोपी की ग्रामीणों ने की पिटाई

नाइट कर्फ्यू के दौरान बाहर निकला था शख्स, पुलिस को देख की भागने की कोशिश, फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार की सरकार में 6 साल प्रधान सचिव रहे चंचल कुमार को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस मंत्रालय में होगा ऑफिस
नीतीश कुमार की सरकार में 6 साल प्रधान सचिव रहे चंचल कुमार को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस मंत्रालय में होगा ऑफिस
शीतला माता मंदिर भगदड़: मृतकों के परिजनों में मातम, माननीय मंत्री जी बोले- धैर्य रखिए
शीतला माता मंदिर भगदड़: मृतकों के परिजनों में मातम, माननीय मंत्री जी बोले- धैर्य रखिए
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नालंदा हादसे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, 'शीतला मंदिर में हुई मौतों के लिए सरकार जिम्मेदार'
नालंदा हादसे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, 'शीतला मंदिर में हुई मौतों के लिए सरकार जिम्मेदार'

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक, बोले- 'इस्लाम में...'
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
Embed widget