एक्सप्लोरर

नीतीश के गले की फांस बने उपेंद्र कुशवाहा, जेडीयू न उगल पा रही है न निगल; आखिर वजह क्या है?

नीतीश कुमार कह रहे हैं कि उपेंद्र कुशवाहा पार्टी से खुद निकल जाएं. वहीं कुशवाहा नीतीश से हिस्सेदारी लेने पर अड़े हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बिहार जेडीयू में जारी जंग कहां जाकर खत्म होगा?

जेडीयू के बागी उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर नीतीश कुमार के खिलाफ तीखा हमला करते हुए हिस्सेदारी की मांग की है. पटना स्थित आवास पर मीडिया से बात करते हुए कुशवाहा ने कहा कि हिस्सेदारी के लिए मैं केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ सकता हूं तो विधान पार्षद का पद क्या चीज है?

कुशवाहा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने संसदीय बोर्ड अध्यक्ष बना कर मुझे लॉलीपॉप थमा दिया है. जब भी मैं कोई सुझाव देने जाता हूं तो नीतीश कहते हैं, आप बीजेपी में जाना चाहते हैं. उन्होंने 1994 में नीतीश और लालू की लड़ाई का भी जिक्र किया. 

कुशवाहा और नीतीश में जारी जंग के बीच सवाल उठ रहा है कि जेडीयू हाईकमान संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? जेडीयू से उपेक्षित महसूस कर रहे उपेंद्र कुशवाहा भी पार्टी क्यों नहीं छोड़ रहे हैं? आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं...


नीतीश के गले की फांस बने उपेंद्र कुशवाहा, जेडीयू न उगल पा रही है न निगल; आखिर वजह क्या है?

 

नीतीश बड़ा भाई फिर गुस्से में क्यों कुशवाहा?
नीतीश कुमार को बड़ा भाई कहने वाले उपेंद्र कुशवाहा उन पर इतने गुस्से में क्यों हैं? यह सवाल इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि 2 बार जेडीयू छोड़ने वाले कुशवाहा की वापसी नीतीश ने ही कराया था. कुशवाहा के गुस्से में होने की 3 वजह अब तक सामने आ रही है.

  • उपेंद्र कुशवाहा खुद को नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी मानते रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव के साथ आने से उनके अरमानों पर पानी फिर चुका है.
  • जेडीयू में शामिल होने के बाद माना जा रहा था कि नीतीश कुमार कुशवाहा को शिक्षा मंत्री बनाएंगे, लेकिन डेढ़ साल बाद भी उन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया है. 
  • कुशवाहा काराकाट सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने अभी तक इसकी हरी झंडी नहीं दी है. समर्थक भी अब तक मायूस रहे हैं. 

नीतीश पल्ला झाड़ रहे, क्योंकि मिशन में फिट नहीं कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा के बागी रूख को देखते हुए नीतीश कुमार ने भी उनसे पल्ला झाड़ लिया है. नीतीश ने साफ शब्दों में कह दिया कि उन्हें जाने का मन है, तो जा सकते हैं. नीतीश के इस बयान का सीधा मतलब है कि कुशवाहा उनके मिशन में फिट नहीं है. 

नीतीश लोकसभा चुनाव की लड़ाई के लिए मिशन 2024 में जुटे हैं. इसके लिए जातीय समीकरण से लेकर संगठन और सरकार के कामकाज पर नजर बनाए हैं. ऐसे में कुशवाहा की बगावत ने उनकी टेंशन बढ़ा दी है. 

जेडीयू से उपेक्षित तो फिर पार्टी क्यों नहीं छोड़ रहे कुशवाहा?

सियासी हिट-विकेट होने का डर
उपेंद्र कुशवाहा 2 बार जेडीयू छोड़कर नई पार्टी बना चुके हैं, लेकिन दोनों बार सियासी हिट-विकेट हो चुके हैं. कुशवाहा इसलिए इस बार रिस्क नहीं लेना चाहते हैं. खुद से निकलने पर समर्थकों से इमोशनल अपील करने का भी मौका हाथ से चला जाएगा.

ऐसे में 2024 में शायद ही कुशवाहा असरदार रह सके. कुशवाहा समर्थकों की माने तो पूर्व केंद्रीय मंत्री इस बार जेडीयू हाईकमान की ओर से कार्रवाई के इंतजार में हैं.

मोलभाव भी बड़ी वजह
उपेंद्र कुशवाहा भले जेडीयू हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, लेकिन आगे की उनकी रणनीति साफ नहीं है. ऐसे में जेडीयू की इस आंतरिक लड़ाई में बीजेपी भी नहीं कूदना चाहती है.

सूत्रों के मुताबिक जब तक कुशवाहा को किसी बड़े दल से ठोस आश्वासन नहीं मिलता है, तब तक वे शायद ही बगावत करें. 

JDU क्यों नहीं ले रहा एक्शन, 2 वजह
कुशवाहा के पार्टी से नहीं निकलने की वजह तो समझ आ रही है, लेकिन लगातार पार्टी हाईकमान के खिलाफ मुखर कुशवाहा पर जेडीयू क्यों नहीं कार्रवाई कर रही है?

1. कुशवाहा को मौका नहीं देना चाह रहे नीतीश- नीतीश कुमार जेडीयू से अब तक जॉर्ज फर्नांडिज, दिग्विजय सिंह, पीके शाही, शरद यादव, नरेंद्र सिंह, शकुनी चौधरी और आरसीपी सिंह को हटा चुके हैं. 

सबसे दिलचस्प है कि नीतीश ने अब तक एक भी नेताओं को सीधे बाहर का रास्ता नहीं दिखाया. इसकी बड़ी वजह है- जनता के बीच खुद को पीड़ित दिखाने की.

नीतीश कुमार किसी भी नेता को पार्टी से निकालकर जनता के बीच इमोशनल अपील करने का मौका नहीं देना चाहते हैं. इसलिए कुशवाहा पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. 

2. कुशवाहा जाति नीतीश का आधार वोटर्स
बिहार में कुशवाहा वोटर्स करीब 3-4 फीसदी के बीच में है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 2014 में करीब 3 फीसदी वोट मिला था. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का भी आधार वोटर्स कुर्मी और कुशवाहा है. 

नीतीश ने इसी समीकरण को साधने के लिए 2020 के बाद उमेश कुशवाहा को प्रदेश की कमान और उपेंद्र कुशवाहा को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था. 

उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी से सीधा निकालकर नीतीश कुशवाहा समुदाय का वोटर्स से नाराजगी मोल नहीं लेना चाहते हैं. 

जेडीयू की लड़ाई का अंत कहां?
नीतीश और उपेंद्र कुशवाहा के बीच सियासी द्वंद के हाल फिलहाल में थमने की आशंका कम है. बिहार में नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार होना है. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं में सियासी बयानबाजी और अधिक बढ़ सकती है. 

कुशवाहा के साथ वर्तमान में ना तो एक भी विधायक है और ना ही संगठन का कोई बड़ा नेता उनका सपोर्ट कर रहा है. ऐसे में कोई दूसरी पार्टी भी उन्हें शायद ही हाथों-हाथ ले. ऐसे कुशवाहा भी बयानों के जरिए शक्ति प्रदर्शन करते रहेंगे. 

जेडीयू भी उपेंद्र कुशवाहा के बयानों का लक्ष्मण रेखा माप रही है. नीतीश के खिलाफ विवादित बयान देने पर ही उन्हें नोटिस थमाया जाएगा. ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि खरमास के बाद जेडीयू में शुरू हुई खटपट कब खत्म होगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget