एक्सप्लोरर

HAM ने चिराग को बताया धोखेबाज, LJP ने किया पलटवार, कहा- शेरों की पार्टी पीछे से नहीं करती वार

एलजेपी नेता अशरफ अंसारी ने मांझी को जवाब देते हुए कहा कि एलजेपी शेरों की पार्टी है, यहां कोई पीछे से वार नहीं करता. हमने लिख कर, बता कर, पीसी कर पूरे जमाने के सामने कहा था कि एलजेपी नीतीश जी के नीतियों के खिलाफ है.

पटना: केंद्रीय बजट के पहले शनिवार को एनडीए ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. बैठक में सभी दलों के शीर्ष नेता को आमंत्रित किया गया था. इसी की तहत एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान को भी बैठक में शामिल होने को कहा गया था. लेकिन खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए चिराग बैठक में शामिल नहीं हुए. चिराग भले ही बैठक में शामिल नहीं हुए, लेकिन उनको बैठक में आमंत्रित करने पर विवाद शुरू हो गया है.

हम प्रवक्ता ने कही ये बात

एनडीए घटक दल हम ने एलजेपी नेता चिराग पासवान को एनडीए की बैठक में बुलाए जाने की निंदा की है. पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि पीठ में छुरा भोंकने वाले को बैठक में बुलाना दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे गलत संदेश जाएगा. हमसब इस फैसले से आहत हैं. हम एनडीए के साथ रहेगें या नहीं इसका फैसला हमारे नेता जीतन राम मांझी जी करेंगे.

एलजेपी ने किया पलटवार

इधर, एलजेपी ने हम के बयान का पलटवार किया है. एलजेपी नेता अशरफ अंसारी ने मांझी को जवाब देते हुए कहा कि एलजेपी शेरों की पार्टी है, यहां कोई पीछे से वार नहीं करता. हमने लिख कर, बता कर, पीसी कर पूरे जमाने के सामने कहा था कि एलजेपी नीतीश जी के नीतियों के खिलाफ है और उनकी गलत नीतियों की जांच होगी.

सत्ता के कारण एनडीए से जुड़े मांझी

उन्होंने कहा कि हम नीतीश जी के गलत नीतियों के ख़िलाफ थे और जब तक प्रदेश में सच में विकास नहीं होता, जब तक नीतीश जी की नीतियों में परिवर्तन नहीं आता तब तक उनके सामने बिहार की बात एलजेपी करेगी. मांझी जी सत्ता के कारण एनडीए से जुड़े हैं, विचारों से नहीं. किसी भी कीमत पर आप लोग सत्ता से बाहर नहीं जा सकते.

सत्ता को लात मारने का कलेजा सिर्फ चिराग के पास

अशरफ अंसारी ने कहा कि सत्ता को लात मार कर आम बिहार की आवाज बनने का कलेजा सिर्फ चिराग पासवान में है. जीतन राम माँझी जी आप कृपया कर शांति से सत्ता में रहे. जनता सब जानती है. एनडीए से बाहर जाने की बात दोबारा अपने प्रवक्ताओं से मत कहवाइएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget