एक्सप्लोरर

Bihar News: आज HAM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, शाम में दिल्ली का प्रोग्राम फिक्स, क्या है मांझी का B प्लान?

HAM National Executive Meeting: यह बैठक पहले 18 जून को होनी थी लेकिन कुछ कारणों से आज हो रही है. दिल्ली में अमित शाह एवं जेपी नड्डा से मांझी और उनके बेटे की मुलाकात हो सकती है.

पटना: बिहार में सात पार्टियों से बनी महागठबंधन की सरकार से अब जीतन राम मांझी अलग हो चुके हैं. 14 जून को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन उर्फ संतोष मांझी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. महागठबंधन से अलग होने के बाद आज पहली बार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है. सुबह 11 बजे से बैठक होनी है. इस बैठक में पार्टी की ओर से अहम निर्णय भी लिए जा सकते हैं. बी प्लान के तहत यह भी तय हो सकता है कि मांझी की पार्टी अब किसके साथ आगे गठबंधन करेगी.

हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्यामसुंदर शरण ने कहा कि हमारी पार्टी 14 जून को महागठबंधन और नीतीश कुमार से अलग हो गई है. अब हम लोगों को पार्टी के विस्तार के लिए आगे का काम करना है. इसको लेकर आज बैठक होने वाली है. उन्होंने बताया कि यह बैठक 18 जून को होनी थी लेकिन कुछ कारणों से आज हो रही है. इस बैठक में पार्टी सभी मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करेगी और अहम निर्णय लेगी.

...तो बीजेपी के साथ गठबंधन करेंगे मांझी?

श्यामसुंदर शरण ने कहा कि पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जाए, नीतीश कुमार ने हम लोगों के साथ जो धोखा किया है उसे जनता के बीच कैसे लाया जाए, बैठक में निर्णय लिया जाएगा. गांव-गांव कार्यकर्ता और नेता पहुंचेंगे. आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी किसके साथ गठबंधन करेगी यह भी आज की बैठक में निर्णय लिया जाएगा. हालांकि श्यामसुंदर ने खुलकर नहीं कहा लेकिन बताया कि लोकसभा चुनाव में संभवतः यह तय है कि हमारी पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी.

दिल्ली जाएंगे जीतन राम मांझी और उनके बेटे

बताया गया कि आज की बैठक के बाद शाम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी और पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी दिल्ली जाएंगे. हालांकि यह नहीं बताया गया कि दिल्ली में ये दोनों किससे मिलेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज दोनों दिल्ली पहुंचेंगे और कल यानी मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह एवं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे. इसके बाद मांझी बीजेपी के साथ जल्द ही गठबंधन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'हम रंक हैं, वह लोग राजा', पप्पू यादव ने किसके लिए कही ये बात? पार्टी के गठबंधन को लेकर किया ये बड़ा एलान

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget