एक्सप्लोरर

जीतन राम मांझी की प्रेशर पॉलिटिक्स जारी! 35 से 40 सीटों की दोहराई मांग, BJP-JDU पर लगाया बड़ा आरोप

Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बहुत जल्द पार्टी की 'हम सेना' का गठन किया जाएगा, जिन सीटों पर पार्टी का जनाधार मजबूत है, ऐसी सीटों का चयन तेजी से किया जाएगा.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव होना है. उससे पहले सियासी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं. इसी बीच एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने चुनाव में 40 सीटों की मांग कर दी है. 'हम' के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को कहा कि हम 20 विधायक चाहते हैं और इसके लिए 35-40 सीटें जरूरी हैं. उन्होंने 20 सूत्री समिति के गठन में पार्टी की उपेक्षा पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले जिला 20 सूत्री समिति का गठन हुआ, लेकिन हमारी पार्टी के लोगों को जगह नहीं दी गई.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रखंड स्तर पर भी 20 सूत्री समिति के गठन में बीजेपी और जदयू ने आपस में सीटें बांट लीं, हमारी पार्टी को दरकिनार किया गया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी से हमने बात की. पूछा कि हम लोगों के दल को एनडीए का हिस्सा मान रहे हैं या नहीं. 

पार्टी की तरफ से 35-40 सीटों की मांग- जीतन राम मांझी
मीडिया से बातचीत में जीतन राम मांझी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से 35-40 सीटों की मांग की जा रही है. हालांकि, पार्टी में अभी इसे लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है. इतनी सीटें नहीं मिलने पर अगले कदम को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा कि 'क्यों नहीं मिलेगी? हम हर हाल में एनडीए के साथ हैं और पूरी मजबूती से गठबंधन का समर्थन करेंगे.'

उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सम्मानजनक भागीदारी दी गई थी, वैसे ही विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की औकात के हिसाब से सीटें मिलेंगी. मांझी ने कहा कि बहुत जल्द पार्टी की 'हम सेना' का गठन किया जाएगा. साथ ही जिन सीटों पर पार्टी का जनाधार मजबूत है, ऐसी सीटों का चयन तेजी से किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि पूर्णिया में आयोजित एक जनसभा में भी मांझी 40 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: हरियाणा के CM नायब सैनी के बयान से बिहार में बढ़ी सियासी हलचल, बोले- ‘सम्राट चौधरी के नेतृत्व में...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget