एक्सप्लोरर

हरियाणा के CM नायब सैनी के बयान से बिहार में बढ़ी सियासी हलचल, बोले- ‘सम्राट चौधरी के नेतृत्व में...’

Bihar Election 2025: पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA बिहार चुनाव लड़ेगा. लेकिन, एनडीए ने सीएम फेस को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज होने लगी है. एनडीए की तरफ से पहले ही कहा जा चुका है कि वो नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा. लेकिन, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक बयान से बिहार की सियासत गरमा गई है. दरअसल, सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा के बाद अब बिहार की बारी है. यह विजय की पताका रुकनी नहीं चाहिए. विजय का झंडा बिहार के अंदर भी फहराया जाएगा और हमारे सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विजय का झंडा फहराया जाएगा.

नायब सिंह सैनी का बयान ऐसे समय में आया है, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगा. हरियाणा सीएम का बयान नीतीश कुमार के लिए टेंशन खड़ी करने वाला है, क्योंकि एनडीए नेताओं की तरफ से समय-समय पर यह जरूर कहा गया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे. लेकिन, चुनाव के बाद वही मुख्यमंत्री बनेंगे यह तय नहीं. न ही एनडीए की तरफ से सीएम फेस को लेकर अभी कोई अधिकारिक पुष्टि की गई है.

क्या कुछ बोले थे हरियाणा के सीएम?
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रविवार को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती के उपलक्ष्य पर 'राष्ट्रीय जागृति महासम्मेलन' का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे.

इस दौरान हरियाणा सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विजय का पताका बिहार में फहराने का काम करेंगे. हमारे सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विजय का झंडा फहराया जाएगा. सीएम नायब सिंह सैनी जब यह बात बोल रहे थे, तब सम्राट चौधरी वहीं मौजूद थे.

ऐसे में हरियाणा सीएम सैनी का सम्राट चौधरी को लेकर दिया गया बयान काफी मायने रखता है, क्योंकि बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव होना है. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव को लेकर अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी है. सीएम सैनी के बयान के बाद बिहार में सियासी हलचल बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: 11 वर्षों से ढूंढ रही थी पुलिस, बिहार में फरार हार्डकोर नक्सली औरंगाबाद से गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार राज्यसभा चुनाव: '…तो वोट नहीं देना बेहतर समझा', कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने दी सफाई
राज्यसभा चुनाव: '…तो वोट नहीं देना बेहतर समझा', कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने दी सफाई
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...
Live: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...
बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत के बाद तेजस्वी यादव से नाराज हुए पप्पू यादव, बोले- 'नेता प्रतिपक्ष का...'
बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत के बाद तेजस्वी यादव से नाराज हुए पप्पू यादव, बोले- 'नेता प्रतिपक्ष का...'
राज्यसभा MP बनने के बाद नीतीश कुमार को कितनी मिलेगी सैलरी, CM पद से ज्यादा या कम? जानें यहां
राज्यसभा MP बनने के बाद नीतीश कुमार को कितनी मिलेगी सैलरी, CM पद से ज्यादा या कम? जानें यहां

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: '...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
'...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
Endometriosis Pregnancy: क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
Embed widget