एक्सप्लोरर

Hajipur News: हाजीपुर में पुत्र के सामने पुलिस ने की पिता की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर, आक्रोशत ग्रामीणों ने टीम को बनाया बंधक

Vaishali: मामला हाजीपुर के महुआ थाना क्षेत्र के बेलकुंडा चेक पोस्ट का है. पिता के साथ रहे मासूम पुत्र आयुष ने भी पुलिस की पिटाई की बात कही है. इस मामले में आवेदन दिया गया है.

हाजीपुर: छठ पूजा का प्रसाद देकर बहन के घर से लौट रहे व्यक्ति को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान इतना पीटा कि उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया. मामला हाजीपुर के महुआ थाना क्षेत्र के बेलकुंडा चेक पोस्ट का है. सोमवार (20 नवंबर) की रात करीब नौ बजे सलेमपुर गांव के रहने वाले शिवशंकर राय अपने पुत्र आयुष के साथ राजापाकर से लौट रहे थे. आरोप है कि बेलकुंडा चेक पोस्ट पर पुलिस ने वाहन रोका और पूछताछ के दौरान लाठी से पिटाई कर दी. इसके बाद हंगामा इतना हुआ कि स्थानीय लोगों ने पुलिस की टीम को बंधक बना लिया.

स्थानीय लोगों की भीड़ के साथ शिवशंकर राय की बहन के घर से भी परिवार के लोग पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने देर रात तक आरोपी पुलिस को एक कमरे में बंद करके रखा. काफी समझाने के बाद पुलिस ने कहा कि लिखित आवेदन दिया जाए. आरोपी पुलिस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद जाकर मामला शांत हो सका. पिता के साथ रहे मासूम पुत्र आयुष ने भी पुलिस की पिटाई की बात कही है.

Hajipur News: हाजीपुर में पुत्र के सामने पुलिस ने की पिता की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर, आक्रोशत ग्रामीणों ने टीम को बनाया बंधक

पुलिस पर लगाया शराब के नशे में धुत का आरोप

घटना को लेकर जख्मी व्यक्ति शिवशंकर ने बताया कि वाहन जांच के दौरान पुलिस शराब के नशे में धुत थी. पुलिस वाले ने वाहन रोका और पूछताछ के साथ लाठी चलाना शुरू कर दिया. आसपास के लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने राइफल तान दी. गोली मारने की धमकी दी गई. मौके पर पहुंचे परिवार वाले जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए. देर रात तक आरोपी पुलिसकर्मी की शराब पीने की जांच कराई जा रही थी.

घटना को लेकर महुआ थाना के एसएचओ प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि ग्रामीणों ने वाहन चेकिंग के दौरान कांस्टेबल पर मारपीट का आरोप लगाया है. हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं. लिखित आवेदन दिया गया है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के शराब के नशे में होने की बात पर कहा कि सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें- Lakhisarai Murder Case: लखीसराय हत्याकांड में आया नया मोड़, 10 पन्ने के नोट से हुआ गोली मारने की वजह का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget